जालंधर | देश भगत यादगार परिसर में नई दिल्ली में युवाओं, विद्यार्थियों और आम लोगों पर कथित पुलिस कार्रवाई के खिलाफ राज्य स्तरीय रोष धरना आयोजित किया गया। धरने का आह्वान आरएमपीआई, सीपीआई (एमएल) लिब्रेशन, सीपीआई (एमएल) न्यू डेमोक्रेसी और एमसीपीआई-यू. ने किया। मंच से साथी मंगत राम पासला, सुखदर्शन नत्त, परगट सिंह जामाराए, गुरमुख सिंह मान, धरमिंदर सिंह मुकेरियां और गगनदीप ने विचार रखे। वक्ताओं ने मांग की कि पेपर लीक घोटाले के तमाम दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही पीएम को देशवासियों से माफी मांगनी चाहिए। धरने में जेएनयूएसयू की चुनी हुई अध्यक्ष साथी आदिति और 23 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे विद्यार्थी नेता साथी आमीन अमितोज विशेष रूप से शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने काली पट्टियां बांधकर डीसी दफ्तर तक जुलूस निकाला और अधिकारियों के माध्यम से राष्ट्रपति को मांगपत्र भेजा।
Source link
काली पट्टियां बांधकर डीसी दफ्तर तक निकाला जुलूस
