Headlines

Ludhiana Lady Inspector Rape Case


लुधियाना में लेडी इंस्पेक्टर के साथ रेप करने वाले आरोपी सब इंस्पेक्टर साहिबमीत सिंह के दादा और पिता भी पंजाब पुलिस में DSP रह चुके हैं। कोरोना के दौरान 2021 में ड्यूटी करते हुए पिता कोरोना की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई थी।

.

पिता की मौत के बाद बेटे को 2022 में अनुकंपा के आधार पर डायरेक्टर सब-इंस्पेक्टर के पद पर भर्ती किया गया। नौकरी मिलने के कुछ समय बाद ही उसने लेडी इंस्पेक्टर (तब सब इंस्पेक्टर) के साथ इंस्टाग्राम पर दोस्ती शुरू कर दी।

फिर एक दिन उसने रेस्टोरेंट में बुलाया और बेहोश कर उसका रेप किया। आरोपी सब इंस्पेक्टर बेहद शातिर था और उसे पता था कि लेडी इंस्पेक्टर होश आने पर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी तो उसने इंस्पेक्टर का न्यूड वीडियो बना लिया, ताकि उसे ब्लैकमेल किया जा सके।

आरोपी सब इंस्पेक्टर ने उसी वीडियो की आड़ में लेडी इंस्पेक्टर का तलाक करवाया और उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनात रहा। सूत्रों के अनुसार, करीब दो महीने पहले लेडी इंस्पेक्टर ने आला अफसरों को मामले से जुड़े सभी सबूत दिखाए। जिसके बाद जांच हुई, तो सब इंस्पेक्टर समझौता करने की फिराक में पड़ गया। लेकिन बात नहीं बनी।

FIR दर्ज होने के 2 दिन बाद भी पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई। दैनिक भास्कर ने जब डीएसपी करण सिंह संधू से बात करने की कोशिश की, तो वह कैमरे से बचते नजर आए और कहा- मामला सेंसिटिव है, बाद में बात करेंगे। अब शक जताया जा रहा है कि आरोपी को पकड़ने में अगर पुलिस ने देर की तो वह विदेश भी भाग सकता है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट…

यह वही रिजॉर्ट है, जहां पर लेडी इंस्पेक्टर को लेकर गया था आरोपी सब इंस्पेक्टर साहिबमीत।

यह वही रिजॉर्ट है, जहां पर लेडी इंस्पेक्टर को लेकर गया था आरोपी सब इंस्पेक्टर साहिबमीत।

SI बनने से लेकर रेप तक की पूरी कहानी जानिए ….

  • दादा व पिता पुलिस में डीएसपी रहे: आरोपी SI साहिबमीत सिंह लुधियाना के सुंदर नगर बैकसाइड डीमार्ट फिरोजपुर रोड में रहता है। उसके दादा हरदेव सिंह पंजाब पुलिस में एएसआई भर्ती हुए और प्रमोट होकर बतौर डीएसपी रिटायर हुए। इसी तरह उसके पिता वरिंदरपाल भी पुलिस में बतौर एएसआई भर्ती हुए और फिर प्रमोट होते होते डीएसपी बन गए। मार्च 2021 कोरोना से लड़ते लड़ते वो खुद कोरोना की चपेट में आ गए और 14 दिन अस्पताल में रहने के बाद उनकी मौत हो गई थी।
  • 2022 में सीधे SI बना आरोपी: डीएसपी वरिंदर पाल की कोरोना के कारण मौत हुई, तो उनके बेटे साहिबमीत सिंह को 2022 में अनुकंपा के आधार पर सीधे सब-इंस्पेक्टर के पद पर भर्ती किया गया। भर्ती के बाद साहिबमीत की पहली पोस्टिंग जालंधर में हुई थी। साल 2023 में आरोपी SI साहिबमीत सिंह की तैनाती लुधियाना के दाखा थाने में हुई। दाखा थाने में पोस्टिंग के दौरान ही आरोपी ने लेडी इंस्पेक्टर के संपर्क में आया। लंबे समय तक दाखा में रहा और उसके बाद इसे थाना जोधा में एसएचओ लगाया गया और अब थाना सुधार में एसएचओ था।
  • आरोपी सब इंस्पेक्टर अविवाहित है: पुलिस महकमे में जब आरोपी सब इंस्पेक्टर के बारे में जानकारी हासिल की तो पता चला कि 25 साल की उम्र में 2022 में वह पुलिस में भर्ती हुआ और अब उसकी उम्र करीब 29 साल है। आरोपी सब इंस्पेक्टर अविवाहित है और इसी चक्कर में उसने लेडी इंस्पेक्टर को अपने जाल में फंसाया।
  • मुल्लापुर के पास रेस्टोरेंट के रूम में बुलाया: आरोपी की लेडी इंस्पेक्टर के साथ मुलाकात पहले इंस्टाग्राम पर हुई। दोनों उस वक्त सब इंस्पेक्टर थे। आरोपी ने उसे मुल्लापुर के पास एक रेस्टोरेंट के कमरे में बुलाया। वहां पर उसे नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश किया और फिर रेप किया। उसकी न्यूड वीडियो बनाई। होश आने पर विरोध किया तो आरोपी ने सर्विस रिवॉल्वर दिखाकर उसे जान से मारने की धमकी दी।
  • न्यूड वीडियो बना ब्लैकमेलिंग, जबरन करवाया तलाक: आरोपी की दरिंदगी यहीं खत्म नहीं हुई। रेप के दौरान आरोपी SI ने पीड़िता का आपत्तिजनक (न्यूड) वीडियो भी बना लिया। होश में आने के बाद जब पीड़िता ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने और करियर बर्बाद करने की धमकी दी। इस वीडियो के दम पर आरोपी पीड़िता को लगातार ब्लैकमेल करता रहा और उसके साथ शारीरिक शोषण करता रहा। आरोपी इतना शातिर था कि उसने वीडियो सार्वजनिक करने का खौफ दिखाकर लेडी इंस्पेक्टर का उसके पति से तलाक तक करवा दिया।
  • तीन बार करवाया अबॉर्शन: आरोपी सब इंस्पेक्टर ने लेडी इंस्पेक्टर को ब्लैकमेल करके कई बार उसके साथ संबंध बनाए और इस दौरान वो तीन बार प्रेग्नेंट हुई। तीनों बार आरोपी ने उसे दवाई खिलाकर अबॉर्शन करवा दिया। लेडी इंस्पेक्टर का आरोप है कि आरोपी उसे ब्लैकमेल करके यह सब करवा रहा।
  • शादी करने से दो बार मुकरा: सब इंस्पेक्टर ने लेडी इंस्पेक्टर को फिर शादी करने का झांसा दिया, लेकिन बाद में मुकर गया। उसके बाद लेडी इंस्पेक्टर उसके घर सुंदर नगर पहुंची और उसकी मां को सारी बात बताई। लेडी इंस्पेक्टर की शिकायत में यह बात भी सामने आई कि मां ने कहा कि कार्रवाई के चक्कर में न पड़े वो उसकी शादी करवा देगी। लेडी इंस्पेक्टर ने शिकायत में कहा है कि उसके पास इन बातों के सबूत भी हैं। मां के वादे के बाद आरोपी ने फिर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने शुरू किए और फिर वो शादी करने से मुकर गया।
दैनिक भास्कर के सवाल पर कतराते हुए डीएसपी करण सिंह संधू।

दैनिक भास्कर के सवाल पर कतराते हुए डीएसपी करण सिंह संधू।

लेडी इंस्पेक्टर की शिकायत पर क्या कार्रवाई हुई…

  • अफसरों के पास पेश हुई लेडी इंस्पेक्टर: सूत्रों के अनुसार, करीब दो महीने पहले लेडी इंस्पेक्टर आरोपी के खिलाफ पुलिस के आला अफसरों के पास पेश हुई। उसने पुलिस अफसरों को शिकायत दी और कहा कि आरोपी ने उसकी जिंदगी खराब करके रख दी। पहले उसके साथ रेप किया, जान से मारने की धमकी दी, पति से तलाक करवाया, शादी का झांस दिया और अब शादी करने से इनकार कर दिया।
  • अफसरों को दिखाए सारे सबूत: एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि लेडी अफसर ने आरोपी के खिलाफ सभी सबूत पुलिस अफसरों को दिखाए। उसमें होटल के बिल से लेकर आरोपी की हरकतों के एक एक सबूत अफसरों ने देखे।
  • अफसरों ने सब इंस्पेक्टर से की जवाब तलबी: शिकायत मिलने के बाद सीनियर अफसरों ने इस मामले की जांच की और सब इंस्पेक्टर को जवाब तलब किया। सब इंस्पेक्टर अपने बचाव में ज्यादा कुछ नहीं कह पाया। उसके बाद वह समझौता करने की फिराक में पड़ गया।
  • अब सब इंस्पेक्टर पर FIR दर्ज हुई: जब एसआई अपने बचाव में कोई ठोस सबूत पेश नहीं कर पाया तो लेडी इंस्पेक्टर ने थाना दाखा में अपनी शिकायत दी। इसके बाद 23 जुलाई को रात 9.40 बजे एफआईआर दर्ज हुई।
  • SHO एफआईआर के बाद बात से करते रहे इनकार: थाना दाखा के एसएचओ कुलजिंदर सिंह आरोपी सब इंस्पेक्टर साहिबमीत सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने की बात से साफ इनकार करते रहे। 24 जुलाई को भी वो एफआईआर की बात से मुकरते रहे और 25 जुलाई को भी जब दैनिक भास्कर टीम ने उनसे सवाल किया तो वो पता न होने की बात करते रहे और कहने लगे कि मैं तीन दिन से छुट्‌टी पर था।
  • डीएसपी ऑन रिकॉर्ड बात करने को तैयार नहीं: दैनिक भास्कर टीम ने जब ह्यूमन राइट कमिशन के सदस्य जितेंद्र सिंह शंटी के एक कार्यक्रम में शामिल होने आए डीएसपी करण सिंह संधू से बात की तो उन्होंने ऑन रिकॉर्ड बात करने से साफ इनकार करने से मना कर दिया। यहां तक कि वो दैनिक भास्कर के कैमरे से बचते रहे।
  • भास्कर टीम ने ह्यूमन राइट कमिशन सदस्य के सामने घेरा: एसएचओ से लेकर डीएसपी तक कोई भी आरोपी सब इंस्पेक्टर साहिबमीत पर कार्रवाई के बारे में बात नहीं कर रहा था, तो भास्कर टीम ने उन्हें पंजाब ह्यूमन राइट कमिशन के सदस्य जितेंद्र सिंह शंटी के सामने घेरा। कमिशन के सदस्य ने डीएसपी से इस बारे में जवाब तलबी की तो फिर भास्कर टीम ने भी डीएसपी से इस बीच सवाल पूछे।
  • डीएसपी बोले- मामला सेंसिटिव है: डीएसपी करण सिंह संधू ने आखिर में कहा कि मामला बेहद सेंसिटिव है। एफआईआर दर्ज कर दी है और इसकी जांच प्राइमरी स्टेज पर है। अभी इस बारे में ज्यादा कहा नहीं जा सकता है। आरोपी की गिरफ्तारी होगी तो मीडिया को बता दिया जाएगा।

************

इस मामले से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें:

पंजाब की लेडी इंस्पेक्टर बोली- SI ने मेरा रेप किया: न्यूड वीडियो भी बनाया, पिस्टल तानी; 3 बार अबॉर्शन, ब्लैकमेल कर तलाक भी कराया

सब इंस्पेक्टर ने होटल में बुलाकर मेरे साथ रेप किया, फिर न्यूड वीडियो व फोटो खींची। इसके बाद ब्लैकमेल कर कई बार रेप किया और प्रेग्नेंट होने पर तीन बार अबॉर्शन करायायह आरोप लुधियाना में लेडी इंस्पेक्टर ने सब इंस्पेक्टर (SI) साहिबमीत सिंह पर लगाए हैं। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *