![]()
सोनीपत पुलिस ने नाबालिग लड़की से रेप के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान संजीव उर्फ संदीप के रूप में हुई है। वह उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के सकरौली गांव का रहने वाला है। यह मामला 24 जुलाई 2026 को सामने आया था। सोनीपत की एक महिला ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दी थी कि उसकी बेटी दोपहर से गायब है। इसके बाद भारतीय न्याय संहिता और किशोर न्याय अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। जांच टीम की महिला इंस्पेक्टर कविता ने नाबालिग लड़की के मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज करवाए। उसकी महिला विशेषज्ञ और लीगल ऐड से काउंसलिंग भी करवाई गई। मामले में पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गईं।
Source link
सोनीपत में नाबालिग से रेप का आरोपी अरेस्ट:यूपी का रहने वाला, घर के बाहर से गायब हुई थी लड़की, पुलिस ने कराई काउंसलिंग
