Headlines

मोगा के प्रॉपर्टी एडवाइजर की हादसे में मौत:ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक करते समय वाहन गिरा; सिर में गंभीर चोट से गई जान




मोगा के प्रॉपर्टी एडवाइजर सुरिंदर कुमार उर्फ सोनू छाबड़ा की शनिवार दोपहर कोट ईसे खां-मोगा रोड पर हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। उनके साथ दोपहिया वाहन पर सवार मिस्त्री बोहड़ सिंह बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार, सुरिंदर कुमार अपने साथ मिस्त्री बोहड़ सिंह को लेकर मोगा से कोट ईसे खां जा रहे थे। दोपहर करीब सवा दो बजे नारंग पेट्रोल पंप के सामने वे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को डिवाइडर वाली तरफ से पार करने की कोशिश कर रहे थे। अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरा बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक करते समय रास्ता कम होने के कारण उनका दोपहिया वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया। हादसे में सोनू छाबड़ा के सिर पर गंभीर चोट लगी। गंभीर रूप से घायल सोनू छाबड़ा को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन सिर की चोट गंभीर होने के कारण उनकी जान चली गई। सोनू की मौत के बाद परिवार में मातम छाया है। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *