![]()
गयाजी शहर के धामिटोला मोहल्ले में रविवार तड़के करीब 2 बजे पेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग लग गई। चंद मिनटों में आग वने विकराल रूप धारण कर लिया। गोदाम में बड़ी मात्रा में पेंट और अन्य ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आनन-फानन में फायर स्टेशन से दमकल और अग्निशमन कर्मी मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने तुरंत आग बुझाने का अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद काबू पा लिया गया। दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई से आग को आसपास की इमारतों तक फैलने से रोक लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। शॉर्ट सर्किट की संभावना गोदाम के स्वामित्व को लेकर स्थानीय लोगों में चर्चा रही कि यह मनोज कुमार लोहानी या उनके भाई का है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट सहित अन्य संभावित कारणों पर जांच की जा रही है। आर्थिक नुकसान का आकलन भी अभी नहीं किया जा सका है। संबंधित विभाग की ओर से आकलन किया जा रहा है। कोई जानी नुकसान नहीं कोतवाली थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच की जा रही है। अग्निशमन विभाग की टीम ने समय पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया, जिससे स्थिति को गंभीर होने से बचा लिया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस घटना में सीमित नुकसान हुआ है और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
Source link
गयाजी में पेंट गोदाम में लगी आग:शॉर्ट सर्किट की आशंका, फायर ब्रिगेड की टीम ने आसपास की इमारतों में फैलने से रोका
