![]()
जोधपुर शहर में अगले 6 दिनों के लिए बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने इसका येलो एलर जारी किया है। वहीं रविवार सुबह भी मौसम बदला और शहर के कई इलाकों में हल्की बारिश का दौर चला। वहीं सामान्य बारिश की बात की जाए तो पिछले दो दिन से चले बारिश के दौर में ये आंकड़ा 0.5 एमएम ज्यादा तक पहुंच गया है। तापमान गिरा, बारिश सामान्य से ज्यादा जोधपुर शहर में लगातार चल रहे बारिश के दौर के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 26 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
इधर, 26 जुलाई तक जोधपुर में 121.9 एमएम बारिश होती है, जो अब तक 122.4 एमएम हो चुकी है। ये सामान्य से 0.5 एमएम ज्यादा है। आगे क्या: अगले सप्ताह भी जारी रहेगा बारिश का दौर मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह भी बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने। अगले 6 दिनों यानी 31 जुलाई तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौर भारी बारिश भी हो सकती है। इसके साथ ही तापमान भी गिरेगा और लोगों को उमस से राहत मिलेगी।
Source link
जोधपुर के कई इलाकों में हुई बारिश:पिछले 24 घंटे में 30 एमएम पानी बरसा, अगले 6 दिन यलो अलर्ट
