![]()
बैतूल जिले के शाहपुर थाना पुलिस ने करीब पांच महीने पहले हुई 5 लाख रुपये की चोरी का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात, नकदी से संबंधित सामान और वारदात में इस्तेमाल की गई मारुति स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की है। मामले का दूसरा आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। 18 फरवरी 2026 को सूने मकान में हुई थी चोरी पुलिस के अनुसार, 18 फरवरी 2026 को शाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सालीमेट निवासी रश्मि धुर्वे के सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात बदमाश घर में घुस गए थे। चोरों ने घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी कर ली थी। पीड़िता की शिकायत पर शाहपुर थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से आरोपी तक पहुंची पुलिस पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। जांच के दौरान नरसिंहपुर जिले के ग्राम भटेरा निवासी जितेन्द्र उर्फ मंझले विश्वकर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने छिंदवाड़ा निवासी कृष्ण कुमार चौरे उर्फ बबलू के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। 5 लाख का मशरूका बरामद पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात, वारदात में प्रयुक्त मारुति स्विफ्ट डिजायर कार और अन्य सामान सहित करीब 5 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया है। बरामद सामग्री को जब्त कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। फरार आरोपी पर 10 हजार का इनाम मामले का दूसरा आरोपी कृष्ण कुमार चौरे उर्फ बबलू अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। बैतूल पुलिस अधीक्षक ने आरोपी की गिरफ्तारी या उसकी सटीक सूचना देने वाले व्यक्ति के लिए 10 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है। डॉग स्क्वॉड और विशेष टीम ने निभाई अहम भूमिका इस चोरी के खुलासे में थाना प्रभारी निरीक्षक अरविन्द कुमरे, निरीक्षक आबिद अंसारी, चौकी प्रभारी नीरज खरे, उपनिरीक्षक भरतनाथ सिंह, शाहपुर थाना पुलिस की विशेष टीम, डॉग स्क्वॉड और सीन ऑफ क्राइम मोबाइल यूनिट की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Source link
बैतूल में 5 लाख की चोरी का खुलासा:5 महीने बाद आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार; सोने-चांदी के जेवर और कार बरामद
