![]()
स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष की भूमिका निभाने में उसकी विफलता के कारण “कॉकरोच जनता पार्टी” का गठन हुआ। मंत्री जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाने में पूरी तरह असफल रही। इसी कारण कॉकरोच जनता पार्टी सामने आई और बाद में कांग्रेस को उनके आंदोलनों में शामिल होना पड़ा। भाजपा के लिए कोई चुनौती नहीं उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए न तो कांग्रेस कोई चुनौती है और न ही कॉकरोच जनता पार्टी। उनका दावा है कि प्रदेश और देश की जनता भाजपा सरकार के विकास कार्यों पर भरोसा करती है और आगे भी भाजपा को भरपूर समर्थन मिलेगा। कांग्रेस के पास जनहित के मुद्दे नहीं श्यामबिहारी जायसवाल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के पास जनहित से जुड़े मुद्दों का अभाव है, जिसके चलते वह लगातार राजनीतिक रूप से कमजोर होती जा रही है। जनकल्याण और विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश के विकास और जनकल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सरकार की योजनाएं गरीबों सहित सभी वर्गों के हित में संचालित की जा रही हैं और विपक्ष के आरोपों से सरकार के कामकाज पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
Source link
श्यामबिहारी जायसवाल बोले- कांग्रेस विपक्ष की भूमिका निभाने में विफल:मनेंद्रगढ़ में कहा- विफलता के कारण "कॉकरोच जनता पार्टी" का गठन हुआ
