Headlines

Indore Bhaskar Samadhan: AE Anil Pandey Star Officer; Dream City Road Fix


इंदौर के अलग-अलग वार्डों से सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। इस मंच के जरिए नागरिक अपनी समस्याएं सीधे जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं।

.

शिकायत पोस्ट होते ही संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधि संज्ञान लेकर कार्रवाई कर रहे हैं, जिससे लोगों को समय पर राहत मिल रही है।

( आमजन से जुड़ी जनसमस्याएं और शहर की जमीनी हकीकत पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें… )

बिजली कंपनी के AE अनिल पांडे बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’

अवंतिका नगर, स्कीम नंबर-51 निवासी मनोहर राजावत ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया था कि बिजली के केबल तार पेड़ और पोल के बीच उलझ गए थे तथा उन्हें तिरपाल से ढंक दिया गया था। जिससे कभी भी करंट फैलने या बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई थी।

शिकायत ‘भास्कर समाधान’ पर सामने आने के बाद बिजली कंपनी के असिस्टेंट इंजीनियर (AE) अनिल पांडे ने मामले का संज्ञान लिया। उनके निर्देश पर मौके पर टीम पहुंची और पेड़ों की छंटाई कर हाईटेंशन लाइन से टकरा रही शाखाओं को हटाया गया और तिरपाल को हटाकर समस्या का समाधान किया।

एप से लोगों को मिल रहा समाधान

परस्पर नगरः हाईटेंशन लाइन से हटाई गई पेड़ों की शाखाएं

परस्पर नगर निवासी आशीष सिन्नरकर ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने लिखा था कि हाईटेंशन बिजली लाइन से पेड़ों की शाखाएं लगातार टकरा रही थीं, जिससे लाइन में बार-बार फॉल्ट हो रहा था और किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी।

शिकायत ‘भास्कर समाधान’ पर सामने आने के बाद संबंधित विभाग ने मामले का संज्ञान लिया और हाईटेंशन लाइन से टकरा रही पेड़ों की शाखाओं की छंटाई कर समस्या का समाधान कराया। इसकी पुष्टि स्वयं शिकायतकर्ता ने एप पर की और त्वरित कार्रवाई के लिए दैनिक भास्कर का धन्यवाद भी दिया।

इंदौर के विभिन्न क्षेत्रों में सड़क, स्ट्रीट लाइट और सफाई की समस्याओं से लोग परेशान

ड्रीम सिटी: धंसी सड़क बनी हादसों की वजह

तरवाली चंदा के ड्रीम सिटी निवासी संजिव और अनिल समेत कई रहवासिओं ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत में कहा गया कि ड्रीम सिटी प्रीमियम कॉलोनी की सड़क का किनारा धंस गया है और वहां बड़ा गड्ढा बन गया है। इसी मार्ग से रोजाना 40 से 50 स्कूल बसें गुजरती हैं। ऐसे में बच्चों, बाइक सवारों, राहगीरों और जानवरों के गड्ढे में गिरने का खतरा बना हुआ है।

रामचंद्र नगर एक्सटेंशन: दो महीने से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट

रामचंद्र नगर एक्सटेंशन निवासी अवधेश कुमार दुबे ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने लिखा कि स्ट्रीट नंबर-5, डॉ. व्यास के पास एयरपोर्ट रोड स्थित क्षेत्र की स्ट्रीट लाइट पिछले दो महीने से बंद पड़ी है। रात में अंधेरा रहने से लोगों को आवागमन में परेशानी होती है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

अहिल्यापुरा: वर्षों से नहीं हुई सफाई, गंदगी से बढ़ी परेशानी

अहिल्यापुरा निवासी जगदीश चंद्र नीमा ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने लिखा, क्षेत्र में वर्षों से ठीक से सफाई नहीं हुई है। खाली प्लॉट और सड़क किनारे लोग कचरा फेंक रहे हैं, जिससे कीड़े-मकोड़े और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। उन्होंने बताया कि कॉलोनी में अधिकांश वरिष्ठ नागरिक रहते हैं, इसलिए गंदगी से बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है।

कुंदन नगर: कीचड़ और जलभराव से लोगों का निकलना हुआ मुश्किल

कुंदन नगर निवासी बंटी नाथ ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने लिखा कि वार्ड-79 की गली नंबर-5 में सड़क की हालत बेहद खराब है। बारिश के कारण सड़क पर कीचड़ और जलभराव हो गया है, जिससे लोग पैदल तक नहीं निकल पा रहे हैं। दोपहिया वाहन फिसल रहे हैं और लोग गिरकर घायल हो रहे हैं। गंदगी और जलभराव के कारण मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है।

पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म

दैनिक भास्कर एप पर भास्कर समाधान सेगमेंट देश का पहला ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी खुद अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू पोस्ट कर सकते हैं। यह पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा माध्यम बना है।

एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है।

अधिकारी बता सकेंगे, क्या एक्शन लिया

दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे।

यदि उन्होंने समाधान कर दिया है, तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे भी कॉल कर सकेंगे।

यूजर बता सकते हैं, समाधान हो गया

एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है। भास्कर समाधान सेगमेंट बदलाव लाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है।

इसके पीछे भास्कर एप की सोच यही है कि शहर के हर कोने से लोगों की समस्याएं प्रशासन तक रियल टाइम पहुंचें, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच एक सेतु बन सके। लोग सीधे अपनी बात कह सकें। ऐसे में सरकार और अधिकारियों को चाहिए कि वे इन पोस्ट को सकारात्मक रूप से लें और समाधान का रास्ता चुनें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *