Headlines

नालंदा में खेत में मिला युवक का शव:प्लास्टिक के बोरे से चेहरा ढका था, मृतक की पहचान नहीं; जांच के लिए FSL की टीम पहुंची




नालंदा में खेत से एक युवक का शव मिला है। चेहरा प्लास्टिक बोरे से ढका था। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। उम्र करीब 40 वर्ष के आसपास है। घटना नूरसराय थाना क्षेत्र के दयानगर गांव की है। ​सोमवार सुबह जब स्थानीय ग्रामीण खेत की ओर गए, तो तेज दुर्गंध का अहसास हुआ। पास जाकर देखा तो एक व्यक्ति का शव पड़ा था, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई है। जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष अरविंद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के लिए FSL टीम को बुलाया थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि शव की स्थिति को देखकर प्रतीत होता है कि मौत करीब दो से तीन दिन पहले हुई है, बॉडी डिकंपोज हो चुकी है। प्रथम दृष्टया यह मामला किसी अन्य जगह पर मौत के बाद शव को लाकर यहां फेंकने का लग रहा है। ​घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र करने के लिए एफएसएल की फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज थानाध्यक्ष का कहना है कि मौत के सटीक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल, पुलिस आसपास के सभी थानों, सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी हुई है। हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका इलाके में इस बात की चर्चा तेज है कि दूसरी जगह हत्या कर शव को यहां लाया गया है। पहचान छिपाने के उद्देश्य से खेत में फेंक दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *