Headlines

4 साल की बच्ची से रेप आरोपी की चार्जशीट दाखिल:बदायूं में 25 जून को वारदात, सदमे में बोलना भूल गई थी मासूम, तीसरे दिन हुआ था बयान




बदायूं में चार साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी अबरार (60) के खिलाफ पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। पुलिस के पास इस मामले में पुख्ता साक्ष्य मौजूद हैं। यह घटना अलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 25 जून की रात हुई थी। बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी, तभी आरोपी अबरार उसे अगवा कर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद बच्ची सदमे में आ गई और उसने बोलना बंद कर दिया था। पुलिस ने तीसरे दिन बच्ची के बयान के आधार पर आरोपी को ट्रैक किया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जब पुलिस टीम पहुंची, तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें आरोपी अबरार के दोनों पैरों में गोली लगी। इस दौरान, पुलिस की ओर से हुई फायरिंग में सब-इंस्पेक्टर गौरव कुमार भी घायल हो गए। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को स्वीकार किया है। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा, चार खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। एसएचओ माधव सिंह बिष्ट ने बताया कि आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *