Headlines

SIR पर CM सम्राट का विपक्ष से सवाल:कहा-राहुल आरोप लगाते हैं, तथ्य नहीं देते; गलत तरीके से नाम कटे बिहार निवासी का नाम बताएं




बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि राज्य में SIR पहली बार 2025 में नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि जब राबड़ी देवी मुख्यमंत्री थीं, तब भी बिहार में SIR कराया गया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि 24 जून 2025 से शुरू हुए SIR के दौरान विपक्ष लगातार सवाल उठाता रहा, लेकिन वह ऐसा कोई नाम नहीं बता पाया, जो बिहार का निवासी हो और गलत तरीके से मतदाता सूची से उसका नाम हटा दिया गया हो। CM बोले- दो जगह नाम वाले करीब 7 लाख मतदाता मिले सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि SIR के दौरान दो जगह मतदाता सूची में दर्ज करीब 7 लाख नाम सामने आए। चुनाव आयोग ने भी जुलाई 2025 में करीब 7 लाख मतदाताओं के एक से अधिक स्थानों पर पंजीकृत होने की जानकारी दी थी। उन्होंने कहा कि 2025 में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी होने के बाद दोबारा विंडो खोली गई और दावा-आपत्ति करने का मौका दिया गया। राहुल गांधी पर भी साधा निशाना मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा, ‘राहुल गांधी ने राघोपुर के लोगों को दिल्ली बुलाकर डिनर करवाया, जबकि कांग्रेस और राजद के युवराज बिहार में टूरिज्म करने के लिए घूमते रहे। गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने हैं तो कुछ लोगों के पेट में पीड़ा हो रही है। ऐसे लोग सवाल उठा रहे हैं, जिनका परिवार खुद परिवार से बाहर नहीं निकला और जिन्होंने अपने परिवार तक ही पद सीमित रखा।’ कांग्रेस के समय SIR हुआ तो दिक्कत नहीं थी – सम्राट चौधरी सीएम सम्राट चौधरी ने SIR को लेकर विपक्ष के आरोपों पर कहा कि जब तक कांग्रेस की सरकार थी, तब तक SIR किया जा रहा था और उस समय किसी को कोई दिक्कत नहीं थी। लेकिन एक गरीब परिवार से आने वाला व्यक्ति देश का प्रधानमंत्री बन गया और उसके नेतृत्व में SIR किया गया तो लोगों को परेशानी होने लगी। राहुल आरोप लगाते हैं, तथ्य नहीं देते – सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी बार-बार देश में लोकतंत्र नहीं होने की बात कहते हैं, लेकिन प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष हों या देश के नेता प्रतिपक्ष, वे अपने आरोपों के साथ तथ्य लेकर नहीं आते हैं। जो लोग आरोप लगा रहे हैं, उनके आरोपों में कोई दम नहीं है। तीनों चुनाव आयुक्तों ने स्थिति स्पष्ट की – सम्राट चौधरी सम्राट चौधरी ने कहा कि तीनों मुख्य चुनाव आयुक्तों ने बैठक के बाद प्रेस के सामने स्पष्ट किया है कि चुनाव आयोग जो भी फैसला लेता है, वह संयुक्त रूप से लिया जाता है। इस संबंध में अब सब कुछ स्पष्ट हो चुका है। मुकेश सहनी पर सम्राट बोले- उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं मुकेश सहनी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।’ चुनाव में गड़बड़ी का फैसला न्यायालय करेगा- सम्राट चौधरी वहीं, तेजस्वी यादव के चुनाव रद्द करने की मांग से जुड़े सवाल पर सम्राट चौधरी ने कहा कि अगर किसी के पास चुनाव में गड़बड़ी का कोई आरोप है तो उसके समर्थन में दस्तावेज या साक्ष्य होना चाहिए। न्यायालय का रास्ता भी खुला है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *