![]()
कोडरमा के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत घाटी के मेघातरी में बीती रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां सड़क किनारे खड़ी एक ट्रक में गिट्टी लदी ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि गिट्टी लदे ट्रक का केबिन पूरी तरह चकनाचूर हो गया। उसमें सवार चालक व खलासी की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात करीब 10 बजे अचानक तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी, जिससे आसपास का इलाका दहल उठा। आवाज सुनकर लोग मौके की ओर दौड़े। हादसे का भयावह मंजर देख सन्न रह गए। मृतक चालक-खलासी आपस में चचेरे भाई इस दुर्घटना में बिहार के नवादा निवासी 43 वर्षीय साधु यादव और 24 वर्षीय छोटू कुमार की जान चली गई। दोनों आपस में चचेरे भाई थे। ट्रक पर चालक व उपचालक के रूप में कार्यरत थे। घटनास्थल के समीप होटल संचालक अमरदीप गिरी ने बताया कि वे होटल में काम कर रहे थे, तभी एक ट्रक तेजी से गुजरी और सामने खड़ी वर्क ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक केबिन में ही फंस गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से काफी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला जा सका। इसके बाद दोनों शवों को एंबुलेंस से सदर अस्पताल कोडरमा भेजा गया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। ब्रेक फेल की वजह से हादसे की आशंका स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि ट्रक का ब्रेक फेल होने के कारण यह दुर्घटना हुई। घटना की सूचना मिलते ही कोडरमा थाना की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। इधर, हादसे के बाद मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई, जिसके बाद वे अस्पताल पहुंच गए। कोडरमा घाटी में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बताया जाता है कि घाटी में अधूरा फोरलेन निर्माण, घुमावदार रास्ते और तीखे ढलान के कारण आए दिन ऐसे हादसे हो रहे हैं। बावजूद इसके न तो NHAI और न ही जिला प्रशासन की ओर से कोई ठोस पहल की जा रही है, जिससे लोगों में भय और चिंता का माहौल बना हुआ है। —————————————– इसे भी पढ़ें…. एक हाथी ने सूंड से उठाकर पटका, दूसरे ने कुचला:कोडरमा में खेत से टूलू पंप लाने गए किसान की मौत, झाड़ियों से निकले हाथियों ने घेरा कोडरमा जिले के मरकच्चो थाना क्षेत्र अंतर्गत पपलो पंचायत के खंडराडीह गांव में बीती रात 55 वर्षीय किसान केदार यादव की हाथियों के हमले में मौत हो गई। बताया जाता है कि केदार यादव अपनी पत्नी के साथ घर से कुछ दूरी पर स्थित खेत में पानी पटाने वाली मशीन (टुलु पंप) लेने गए थे। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे हाथियों के झुंड ने अचानक उन पर हमला कर दिया। पूरी खबर यहां पढ़ें…
Source link
कोडरमा घाटी में भीषण टक्कर:खड़ी ट्रक में जा घुसी गिट्टी लदी ट्रक, चालक-खलासी की मौके पर मौत, मरने वाले चचेरे भाई
