![]()
बहादुरगढ़ आसौदा केएमपी फ्लाईओवर के पास सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में करीब 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला नेशनल हाईवे पार कर रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार निजी बस की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी हालत नाजुक होने के कारण डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान पूजा (35) निवासी थाना कलां, जिला सोनीपत के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और मामले में नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है।
Source link
बहादुरगढ़ सड़क पार कर रही महिला को बस ने कुचला:आसौदा केएमपी फ्लाईओवर के पास हुआ हादसा; गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, मौत
