Headlines

जयराम ने सर्जिकल स्ट्राइक के जवानों को किया सलाम:शिमला में पूर्व CM ने 'मन की बात' सुनी; कहा-युवा पीढ़ी नशे से रहे दूर




हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने रविवार को शिमला के रामनगर स्थित फागली वार्ड-12 में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 138वां एपिसोड सुना। कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में जयराम ठाकुर ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल संवाद का माध्यम नहीं है, बल्कि इसके जरिए देश की भारतीयता और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी भावना लोगों तक पहुंचती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम के माध्यम से देशभर के नागरिकों की उपलब्धियों और उनके प्रयासों को सामने लाते हैं। जयराम ठाकुर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक की 10वीं वर्षगांठ पर भारतीय सेना के जवानों को नमन किया। साथ ही उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने की अपील की। स्वच्छता और डिजिटल आत्मनिर्भरता जैसे विषयों पर भी चर्चा कार्यक्रम में पोषण, स्वच्छता और डिजिटल आत्मनिर्भरता जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई। प्रधानमंत्री ने गांधी जयंती के अवसर पर ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान को आगे बढ़ाने तथा त्योहारों के दौरान स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए ‘वोकल फॉर लोकल’ का संदेश दिया। कई पार्टी नेता रहे मौजूद इस दौरान पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज, शिमला जिला भाजपा अध्यक्ष केशव चौहान, पूर्व भाजपा प्रत्याशी संजय सूद सहित पार्टी के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *