![]()
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में जंगली सुअर के मांस को बेचने जा रहे ग्रामीण को वन अमला ने गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसने घटना में शामिल अपने साथियों के बारे में बताया। जिसके बाद वन अमला ने उसके 4 फरार साथियों को भी धरदबोचा है। मामले में आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई है। मिली जानकारी के मुताबिक 20 जुलाई को वनकर्मियों को सूचना मिली कि जुनवानी सर्किल के ग्राम गेरवानी नदी के पास एक ग्रामीण जंगली सुअर के मांस की बिक्री करने के लिए जा रहा है। ऐसे में वन अमला ने तत्काल मौके पर दबिश दी और टीकाराम कंवर 48 साल को गिरफ्तार किया था। जहां उससे पूछताछ में उसने बताया था कि बिजली के तार से हुकिंग कर जंगली सुअर का शिकार किया गया था। इसके बाद टांगी से काटकर करीब 7.5 किलो मांस थैले में रखकर गांव में बेचने के लिए ले जाया जा रहा था। उसने यह भी स्वीकार किया कि इस वारदात में उसके अन्य साथी भी शामिल थे। ऐसे में वन अमला ने मामले में फरार आरोपी जयप्रकाश धनवार 20 साल, हीरा धनवार 26 साल, कन्हैया यादव 26 साल व लखन यादव 26 साल सभी निवासी ग्राम छिंदभौना की तलाश शुरू की। जहां सोमवार को सभी फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा है।
आरोपियों को पकड़ने में इनकी रही भूमिका
इस कार्रवाई में उप वनमण्डलाधिकारी तन्मय कौशिक (प्रशिक्षु IFS), रेंजर संजय लकड़ा, सर्किल प्रभारी जुनवानी ललीत राठिया, राजकुमार सारथी, वन रक्षक बड़गांव कुशल कंवर, वनरक्षक कांटाझरिया पूर्व राहुल गुप्ता, वनरक्षक कांटाझरिया पश्चिम सरोज भोय, परिसर रक्षक जुनवानी पालू साहू, तुलसी बसोड़ व दाताराम की भूमिका रही।
Source link
रायगढ़ में जंगली सुअर का किया था शिकार:1 आरोपी पहले जेल दाखिल, 4 फरार शिकारियों को वन अमला ने किया गिरफ्तार
