![]()
टीकमगढ़ जिले की बड़गांव तहसील अंतर्गत ककरवाहा में अघोषित बिजली कटौती से आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार रात पावर हाउस का घेराव कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नियमित बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की। एक-दो घंटे में कट रही बिजली ग्रामीण सत्येंद्र सिंह लोधी ने बताया कि क्षेत्र में हर एक-दो घंटे में बिजली बंद हो रही है। अघोषित कटौती से घरेलू कामकाज, खेती-किसानी, बच्चों की पढ़ाई और स्थानीय व्यापारियों का व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। सुधार न होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी प्रदर्शनकारियों ने ओआईसी जितेंद्र जाटव को फोन कर अपनी समस्याएं बताईं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, तो वे उग्र आंदोलन और धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। स्थानीय स्तर से नहीं, ऊपर से बंद हो रही सप्लाई ओआईसी जितेंद्र जाटव ने बताया कि ओवरलोडिंग के कारण तकनीकी समस्या आ रही है और ऊपर से ही सप्लाई बंद हो जाती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ककरवाहा पावर हाउस से स्थानीय स्तर पर कोई कटौती नहीं की जा रही है।
Source link
बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने पावर हाउस घेरा:टीकमगढ़ में ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी; अधिकारी बोले- ओवरलोडिंग से आ रही समस्या
