Headlines

सांप के काटने पर बच्चे को एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाया:जिला अस्पताल की लापरवाही, पिता बोले- ₹2 लाख खर्च हुए; मासूम ने आंख खोली




संभल में सांप के काटने के बाद 4 साल के अदीब की हालत गंभीर बनी हुई है। परिवार का आरोप है कि जिला संयुक्त चिकित्सालय में इलाज के दौरान एंटी-स्नेक वेनम की जगह एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाया गया, जिसके बाद बच्चे की हालत बिगड़ गई। अदीब पिछले करीब 10 दिनों से निजी अस्पताल के ICU में वेंटिलेटर पर भर्ती है। रविवार शाम 5:30 बजे बेटे से मिलने पहुंचे पिता अबुल हसन ने बताया कि उसके इलाज पर अब तक करीब 2 लाख रुपए खर्च हो चुके हैं। पिता बोले- सही इलाज होता तो इतनी परेशानी नहीं होती ICU में बेटे से मुलाकात के बाद अबुल हसन ने कहा कि अगर जिला अस्पताल में बच्चे को सही तरीके से देखा और इलाज किया जाता तो परिवार को इतनी परेशानी नहीं उठानी पड़ती। उन्होंने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि इलाज का खर्च लगातार बढ़ रहा है। खेती-मजदूरी से चलता है परिवार अबुल हसन ने बताया कि उनका परिवार खेती और मजदूरी करके गुजर-बसर करता है। बेटे के इलाज के लिए वह और उनकी पत्नी करीब 10 दिनों से अस्पताल में हैं। घर की जिम्मेदारी रिश्तेदार संभाल रहे हैं। उन्होंने बताया कि परिवार में किसी का आयुष्मान कार्ड भी नहीं बना है। ऐसे में निजी अस्पताल का पूरा खर्च उन्हें खुद उठाना पड़ रहा है। वेंटिलेटर पर है अदीब, 10 से 15% सुधार बताया पिता के मुताबिक डॉक्टरों ने बच्चे की हालत में करीब 10 से 15 प्रतिशत सुधार बताया है, लेकिन अदीब अभी भी वेंटिलेटर पर है। उन्होंने बताया कि रविवार को बेटे ने आंखें खोलीं, लेकिन बोल नहीं पाया। इसके बाद उन्हें कुछ संतोष मिला कि बच्चे की हालत में सुधार हो रहा है। मूसापुर गांव का रहने वाला है बच्चा अदीब जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर संभल तहसील के कैलादेवी थाना क्षेत्र के मूसापुर गांव का रहने वाला है। परिवार ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान लापरवाही के आरोप लगाते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *