Headlines

बाइक सवारों ने मारी टक्कर, 20 फीट तक घसीटा, वीडियो:भागवत सुनकर लौट रही थी बुजुर्ग महिला, सिर व शरीर में गंभीर चोट, हालत नाजुक




ग्वालियर के गिरवाई थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमवार शाम भागवत कथा सुनकर पैदल अपने घर लौट रही एक वृद्ध महिला को तेज रफ्तार व लापरवाही से आ रहे बाइक चालक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला सड़क पर दूर तक घिसटती चली गई, जिससे उनके सिर, कंधे और कान के पास गंभीर चोटें आई हैं। परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल ले गए, जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल महिला की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। भागवत सुनकर लौट रही थीं ताई, पीछे से आई तेज रफ्तार बाइक फरियादी बृजेश कुशवाह पुत्र भगवान सिंह कुशवाह निवासी सरवटे की पहाड़िया, गिरवाई ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है कि सोमवार दोपहर में उनकी ताई रामवती कुशवाह और मोहल्ले की ऊषा कुशवाह गिरवाई थाने के पास स्थित ‘बाबा गार्डन’ में आयोजित भागवत कथा सुनने गई थीं। शाम करीब 05:45 बजे कथा समाप्त होने के बाद दोनों महिलाएं पैदल-पैदल अपने घर की ओर लौट रही थीं। उसी समय वह हादसे की शिकार हो गईं। अनियंत्रित बाइक ने मारी टक्कर, सड़क पर घिसटीं वृद्धा शाम के समय फरियादी बृजेश कुशवाह गिरवाई नाके पर गोपाल कुशवाह के मैरिज गार्डन के सामने किसी काम से खड़ा था। जैसे ही उसकी ताई रामवती और ऊषा कुशवाह मैरिज गार्डन के बगल में स्थित किराने की दुकान के सामने पहुंचीं, तभी पीछे से एक मोटरसाइकिल क्रमांक MP07 ND- 4307 का चालक अपनी बाइक को बेहद तेज गति और लापरवाही से चलाता हुआ आया। आरोपी बाइक चालक ने सड़क पर जा रही वृद्ध रामवती कुशवाह को सीधे पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही रामवती बाई सड़क पर बुरी तरह घिसट गईं, जिससे उनके सिर, दाहिने हाथ, दाहिने कंधे, दाहिने कान के पास और शरीर में जगह-जगह गंभीर चोटें आईं। वृद्ध महिला की हालत नाजुक हादसा होते ही फरियादी बृजेश और स्थानीय लोगों ने ताई रामवती को संभाला और तत्काल इलाज के लिए जयारोग्य अस्पताल (JAH) ले गए। जेएएच में 2-3 घंटे तक चले प्राथमिक इलाज के बाद, बेहतर उपचार के लिए परिजनों ने उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां फिलहाल उनका इलाज जारी है और महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *