रोहतक में प्रदर्शन के दौरान भाजपा पार्षद को साइड करते जिला अध्यक्ष।
हरियाणा के रोहतक में भाजपा जिला अध्यक्ष और एक पार्षद के बीच विवाद सामने आया है। 21 जुलाई को रोहतक कांग्रेस भवन पर भाजपा कार्यकर्ता प्रदर्शन करने पहुंचे थे। इस प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने किया। प्रदर्शन के दौरान भाजपा
.
इस घटना का वीडियो अब सामने आया है। वीडियो में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के साथ नारे लगाते हुए चल रहे पार्षद कपिल नागपाल के पास पीछे से जिला अध्यक्ष रणवीर ढाका आते हैं। इसके बाद वह कपिल का हाथ पकड़कर उन्हें किनारे कर देते हैं।
प्रदर्शन के दौरान तो पार्षद कपिल नागपाल ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, लेकिन इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर जिला अध्यक्ष के खिलाफ लगातार पोस्ट करना शुरू कर दिया। 27 जुलाई को फेसबुक पर की गई एक पोस्ट में कपिल नागपाल ने लिखा कि जिला अध्यक्ष के हटने पर मैं लड्डू बांटूंगा।
हालांकि, जिला अध्यक्ष रणवीर ढाका ने दैनिक भास्कर से बातचीत में किसी भी विवाद से इनकार किया है। वहीं प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने कहा कि मेरी नॉलेज में यह मामला नहीं है। मैं इसका पता करवाऊंगी।


अब जानिए भाजपा पार्षद ने क्या कहा…
- ढाका पर साधा निशाना, बोले- मलाई खाने आ गए: भाजपा पार्षद कपिल नागपाल ने कहा, “मैंने 2004 में अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। उस समय ढाका इनेलो में थे, फिर कांग्रेस में गए और जब भाजपा की सरकार बनी तो यहां मलाई खाने आ गए। मुझे भाजपा में 22 साल हो गए हैं। भारतीय जनता पार्टी आज जिस वटवृक्ष के रूप में खड़ी है, उसमें हम जैसे कार्यकर्ताओं का योगदान है। जिस दिन आप पद से हटेंगे, उस दिन मैं लड्डू बांटूंगा।”
- घास और पेड़ का उदाहरण देकर कही बात: अपनी एक फेसबुक पोस्ट में कपिल नागपाल ने लिखा, “किसी के कद से उसकी औकात मत आंकिए, क्योंकि तूफान में बड़े-बड़े पेड़ उखड़ जाते हैं, लेकिन घास नहीं।”
- इस्तीफे की भी दी चेतावनी: एक अन्य फेसबुक पोस्ट में कपिल ने लिखा, “मेरे सामने चार और पार्षद खड़े कर लो, मुझे कोई दिक्कत नहीं है। मुझे पद की भूख नहीं है। जिस दिन कहोगे, मेरा इस्तीफा तैयार है। बात खत्म।”
कपिल नागपाल की अब तक की फेसबुक पोस्ट…

अब जानिए रणवीर ढाका के कार्यकाल से जुड़े 3 बड़े विवाद…
1. महामंत्री और सचिव के बीच हुआ विवाद
27 जून को भाजपा जिला कार्यालय में बैठक के दौरान जिला महामंत्री अभिनंदन भारद्वाज और जिला सचिव अंकुश बिड्डू के बीच तीखी बहस हो गई। जिला सहसचिव शिव कुमार ने इसका वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद मामला पार्टी आलाकमान तक पहुंच गया।
2. प्रदेश अध्यक्ष से की गई शिकायत
करीब आठ महीने पहले भाजपा के लगभग 50 पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली को रणवीर ढाका के खिलाफ 16 पन्नों की शिकायत सौंपी थी। इसमें चार पन्नों में जिलाध्यक्ष पर लगाए गए आरोप और कार्यकर्ताओं की शिकायतें दर्ज थीं, जबकि बाकी पन्नों पर 200 से अधिक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के हस्ताक्षर थे।
3. प्रदर्शन की जिम्मेदारी पूर्व मंत्री को मिली
21 जुलाई को रोहतक कांग्रेस भवन पर हुए भाजपा के प्रदर्शन के संयोजन की जिम्मेदारी जिला अध्यक्ष की बजाय पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर को सौंपी गई थी। प्रदेश नेतृत्व के इस फैसले को रोहतक भाजपा संगठन में चल रही अंदरूनी खींचतान से जोड़कर देखा गया।


———————————————–
ये खबर भी पढ़ें :-
हरियाणा में भाजपा जिलाध्यक्ष के पैर छूने पर विवाद:VIDEO वायरल होने पर नेता बोले- समझौता किया, झुका नहीं; कुकर्मों पर पर्दा डाला था

सिरसा में भाजपा जिलाध्यक्ष और पार्टी के एक नेता के बीच विवाद हुआ था।। सोशल मीडिया पर 29 सेकेंड का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें भाजपा नेता सुनील उर्फ टिशू प्रधान, डबवाली भाजपा जिलाध्यक्ष रेणू शर्मा और उनके पति के पैर छूते नजर आ रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…
