Headlines

लुधियाना में बिट्टू के 'बिकाऊ मीडिया' कहने पर हंगामा:पत्रकारों ने किया बहिष्कार, बिट्‌टू ने मांगी माफी, बोले- ठेंस पहुंचाने की मंशा नहीं




जगराओं। भाजपा की ओर से पंजाब में निकाली जा रही ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के जगराओं पड़ाव के दौरान उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब भाजपा नेता एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने मंच से मीडिया को लेकर कथित तौर पर ‘विकाऊ’ और ‘सरकार का खरीदा हुआ’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर दिया। बिट्टू की टिप्पणी पर स्थानीय पत्रकार भड़क उठे और उन्होंने कार्यक्रम का बहिष्कार कर पंडाल से बाहर निकलकर विरोध जताया। पत्रकारों ने बाहर बिट्टू के खिलाफ नारेबाजी भी की। बढ़ते विरोध के बाद बिट्टू ने स्थानीय मीडिया से माफी मांगते हुए अपनी टिप्पणी का स्पष्टीकरण दिया। मीडिया को लेकर टिप्पणी पर भड़के पत्रकार भाजपा के जिला प्रधान डॉ. राजिंदर शर्मा की अगुवाई में रेलवे स्टेशन के नजदीक युगल किशोर धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय मीडिया को भी कवरेज के लिए आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान संबोधन करते हुए बिट्टू ने मीडिया पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ मीडिया संस्थान भाजपा की आवाज जनता तक नहीं पहुंचा रहे और उन्होंने मीडिया को सरकार का ‘खरीदा हुआ’ तथा ‘विकाऊ’ बताया। बिट्टू की इस टिप्पणी को मौके पर मौजूद पत्रकारों ने अपने ऊपर सीधा हमला माना। पत्रकारों ने कहा—किसे कहा ‘विकाऊ’, नाम स्पष्ट करें बिट्टू की टिप्पणी के तुरंत बाद पत्रकारों ने कड़ा विरोध जताया। पत्रकारों ने कहा कि यदि किसी विशेष मीडिया संस्थान या पत्रकार के खिलाफ शिकायत है तो उसका नाम लेकर बात की जाए, लेकिन पूरे मीडिया को एक साथ ‘विकाऊ’ कहना स्वीकार नहीं किया जा सकता। इस दौरान बिट्टू की ओर से सफाई दी गई कि उनकी टिप्पणी स्थानीय मीडिया के लिए नहीं बल्कि कुछ बड़े मीडिया संस्थानों के संदर्भ में थी। पत्रकारों ने किया कार्यक्रम का बहिष्कार, बाहर लगे नारे बिट्टू की सफाई से असंतुष्ट पत्रकार कार्यक्रम से बाहर निकल आए और कवरेज का बहिष्कार कर दिया। पत्रकारों के बाहर आने के बाद बिट्टू भी उनके पास पहुंचे। इस दौरान पत्रकारों की ओर से ‘रवनीत बिट्टू मुर्दाबाद’ के नारे लगाए गए, जिससे मौके पर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। बोले बिट्टू—स्थानीय मीडिया को ठेस पहुंचाना मकसद नहीं था
विरोध बढ़ता देख बिट्टू ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि उनका मकसद जगराओं के स्थानीय मीडिया को ठेस पहुंचाना नहीं था। उन्होंने कहा कि उनकी नाराजगी उन बड़े मीडिया संस्थानों को लेकर थी, जिनके बारे में उनका आरोप है कि वे भाजपा की आवाज को पंजाब की जनता तक नहीं पहुंचा रहे। बिट्टू ने मौके पर मौजूद पत्रकारों से अपनी टिप्पणी को लेकर माफी भी मांगी। इसके बाद पत्रकारों ने उनका पक्ष सुना और मामला शांत हुआ।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *