![]()
लुधियाना के न्यू चंद्र नगर इलाके में 4 महीने के बच्चे का अपहरण हो गया। 12 साल की सोनम अपने 4 साल के भाई कार्तिक और 4 महीने के भाई आर्यन को लेकर घर के पास दुकान पर सामान लेने गई थी।
.
एक दुकान बंद होने के कारण सोनम दूसरी दुकान की तरफ देख रही थी। इसी दौरान एक युवक और महिला वहां पहुंचे। दोनों ने सोनम से कहा कि आलोक भैया लड़का बुला रहे हैं, हमें दे दो। इसके बाद उन्होंने सोनम के हाथ से 4 महीने के आर्यन को झटके से छीन लिया और भाग गए।
सोनम ने उनका कुछ दूर तक पीछा किया, लेकिन दोनों गलियों में जाकर गायब हो गए। बच्चे को लेकर फरार हुए युवक की उम्र करीब 25-26 साल, जबकि महिला की उम्र करीब 30 साल बताई जा रही है।
अयोध्या का रहने वाला है परिवार
बच्चे के पिता आलोक ने कहा कि घटना के वक्त वह घर पर थे, जब शोर मचा तो वे भागकर आए। वह मूल रूप से अयोध्या के रहने वाले हैं और पिछले 2 साल से लुधियाना (न्यू चंद्र नगर) में रहकर मजदूरी करते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी की तबीयत खराब रहती है और उनका इलाज चल रहा है, इसी वजह से बच्चों को संभालने के लिए भांजी सोनम को जालंधर से अपने पास बुलाया है।
मामले की जांच कर रही पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। SHO हैबोवाल जसबीर सिंह ने कहा कि अभी आसपास के इलाकों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जांच और CCTV फुटेज देखने के बाद ही पुलिस इस मामले में आगे की पुख्ता जानकारी देगी।
खबर को हम अपडेट कर रहे हैं…
