Headlines

Faridabad Crime | Badarpur Said Firing & Theft Case CCTV Footage


फरीदाबाद24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद में घर से चोरी करने के बाद भागते हुए सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश। - Dainik Bhaskar

फरीदाबाद में घर से चोरी करने के बाद भागते हुए सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश।

फरीदाबाद के भूपानी थाना क्षेत्र के बदरपुर सैद गांव में चोरी और फायरिंग की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बदमाश एक घर से लाखों रुपये के जेवरात लेकर फरार हो गए। आरोप है कि भागते समय उन्हें रोकने की कोशिश करने वाले युवक पर उन्होंने खुलेआम फायरिंग कर दी।

पूरी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

हथियार के साथ घर में घुसे बदमाश

पीड़ित वेदपाल के साले मुकुल ने बताया कि वह ग्रेटर फरीदाबाद स्थित एडोव सोसाइटी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत हैं । उनके जीजा वेदपाल अपने परिवार के साथ बदरपुर सैद गांव में रहते हैं। उनके अनुसार 26-27 जुलाई की देर रात को तीन हथियारबंद बदमाश घर में घुस आए। उस समय परिवार के सदस्य सो रहे थे।

बदमाश बहन के कमरे में रखी अलमारी से करीब6 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात और 5 हजार नगद चोरी कर ले गए।

आरोप है कि चोरी के बाद भागते हुए बदमाशों ने युवक पर फायरिंग की।

आरोप है कि चोरी के बाद भागते हुए बदमाशों ने युवक पर फायरिंग की।

बहन की नींद खुलने पर भागे

घटना के दौरान आहट होने पर मुकुल की बहन की नींद खुल गई। उसने शोर मचाया तो तीनों आरोपी तुरंत घर से बाहर निकलकर भागने लगे। इसी दौरान गांव का एक युवक स्कूटी से अपने घर लौट रहा था। उसे तीनों संदिग्ध युवक भागते दिखाई दिए तो उसने उन्हें रोकने का प्रयास किया।

आरोप है कि बदमाशों ने खुद को घिरता देख युवक पर फायरिंग कर दी। हालांकि गोली लगने की कोई सूचना नहीं है और आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहे।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पीड़ित का दावा है कि फायरिंग करने वाले वही तीन युवक थे जिन्होंने उनके घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सूचना मिलने पर भूपानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

थाना भूपानी इंचार्ज कुलदीप सिंह के मुताबिक चोरी और फायरिंग दोनों पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है। फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *