Headlines

सिरसा में जानलेवा हमले में घायल-दुकानदार को नहीं आया होश:रात से लगातार खून चढ़ रहा, परिजन बोले-सीसीटीवी में हमलावरों की पीठ दिखीं




सिरसा शहर में सोमवार रात को गर्दन पर जानलेवा हमले में घायल दुकानदार रमेश सिंह की हालत गंभीर है। रात से ही डॉक्टरों द्वारा लगातार खून चढ़ाया जा रहा है। हमले के दौरान दुकानदार रमेश का खून काफी बह गया था और खून की कमी में वह बेहोश हो गया। अभी तक घायल रमेश का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसे होश नहीं आया है। परिजन उसकी चिंता में रातभर से अस्पताल के बाहर बैठे हैं। दूसरी ओर पुलिस व सीआईए की टीम भी लगातार अस्पताल के बाहर चक्कर लगा रही है। रमेश के परिजन बोले, हमलावर युवकों का भी पता नहीं चल पाया है कि वे कहां चले गए? हमले के बाद सभी हमलावर हथियार सड़क पर हथियार लहराते हुए निकले थे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। कुछ सीसीटीवी वीडियो में हमलावरों युवकों का चेहरा पहचान नहीं आ रहा, उनमें कुछ बाइक पर जाते हुए दिखे हैं, पर उनमें पीठ दिख रही है। परिजनों के अनुसार, रमेश ने करीब दो साल पहले ही लाल बत्ती चौक के पास गाड़ी-बाइक के लैमिनेशन की दुकान की थी। वह रानियां चुंगी बाजीगर मोहल्ला में परिवार के साथ रहता है। रमेश अविवाहित है और पिता बिन्द्र टैक्टर चलाते हैं। उसका एक बड़ा भाई रवि है, जो घर पर रहता है। सोमवार रात करीब साढ़े 8 बजे रमेश दुकान बंद कर घर जाने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान 10-12 युवक उसकी दुकान पर पहुंचे और उस पर हमला कर दिया। ताई बोली, रमेश चला रहा था घर, कुछ दिन पहले हुआ था झगड़ा घायल दुकानदार रमेश की ताई प्रदीन ने दैनिक भास्कर एप की टीम से बताया, अभी हमलावरों का पता नहीं चल पाया है। कुछ दिनों पहले मोहल्ले के ही लोगों के साथ झगड़ा हुआ था और वे घर आकर पीटकर चले गए थे। उसका तो हमारे बीच समझौता हो गया था और मामला सुलझ गया था। उनसे बात की है और उन पर तो शक नहीं लग रहा। इनके बारे में तो हम भी नहीं जानते और न ही रमेश ने कुछ बताया। युवकों के चेहरे नहीं दिख रहे परिजन बोले, सीसीटीवी में भी उनके चेहरे साफ नहीं दिख रहे। रमेश को होश नहीं आया है और यहीं घर का गुजारा चला रहा था। इसी पर उम्मीदें टिकीं थी। ये हमलावर रात को दुकान पर आए थे। उनमें से किसी ने उसकी गर्दन पर गहरा वार कर दिया और रमेश खून से लथपथ होकर जमीन पर नीचे गिर गया। हमलावर उसे मृत समझकर मेन गली से हथियार लहराते हुए बाइक लेकर फरार हो गए। घटना के बाद हमलावर हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भिजवाया। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे : थाना प्रभारी सिटी थाना प्रभारी राजेश कुमार का कहना है कि अभी हमलावरों का पता लगाया जा रहा है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं। इसके लिए पुलिस टीम गठित कर दी है और जल्द उनको पकड़ लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *