Headlines

श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेनें:पटना-इस्लामपुर और हावड़ा-नटेसर के बीच सप्ताह में 3 दिन होगा परिचालन




श्रावणी मेला में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं। यात्रियों की सुगम और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे की ओर से विभिन्न रूटों पर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने इस संबंध में बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पटना-इसलामपुर और हावड़ा-नटेसर रूट पर सप्ताह में तीन दिन इन विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। 26 जुलाई से 29 सितंबर तक सप्ताह में 3 दिन चलेगी ट्रेन मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 03297 पटना-इसलामपुर श्रावणी मेला स्पेशल 26 जुलाई से 29 सितंबर 2026 तक सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और रविवार को चलेगी। ये ट्रेन पटना जंक्शन से शाम 16.10 बजे प्रस्थान करेगी और मार्ग में राजेन्द्रनगर, पटना साहिब, फतुहा, दनियावां बाजार हॉल्ट, हिलसा और एकंगरसराय स्टेशनों पर रुकते हुए शाम 7 बजे इस्लामपुर पहुंचेगी। वहीं, वापसी में गाड़ी संख्या 03298 इसलामपुर-पटना श्रावणी मेला स्पेशल 27 जुलाई से 30 सितंबर 2026 तक प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार और सोमवार को इस्लामपुर से सुबह 07.45 बजे खुलेगी। ये ट्रेन वापसी के क्रम में एकंगरसराय, हिलसा, दनियावां बाजार हॉल्ट, फतुहा, पटना साहिब और राजेन्द्रनगर रुकते हुए सुबह 11.00 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी। हावड़ा से नटेसर के बीच भी चलेगी स्पेशल ट्रेन इसके अतिरिक्त, आसनसोल-जसीडीह-झाझा-किउल-शेखपुरा-अस्थावां-बिहार शरीफ-राजगीर के रास्ते हावड़ा से नटेसर के बीच भी एक अन्य स्पेशल ट्रेन की सौगात दी गई है। गाड़ी संख्या 03001 हावड़ा-नटेसर श्रावणी मेला स्पेशल 5 जुलाई से 29 सितंबर 2026 तक सप्ताह के प्रत्येक रविवार, मंगलवार एवं शुक्रवार को हावड़ा से रात 23.50 बजे प्रस्थान करेगी। ये ट्रेन अगले दिन सुबह 05.10 बजे जसीडीह, 08.10 बजे किउल, 08.45 बजे शेखपुरा, 09.25 बजे अस्थावां, 09.50 बजे बिहार शरीफ, 10.40 बजे नालन्दा और 11.05 बजे राजगीर स्टेशनों पर ठहराव लेते हुए दोपहर 12.00 बजे नटेसर पहुंचेगी। वापसी में, गाड़ी संख्या 03002 नटेसर-हावड़ा श्रावणी मेला स्पेशल 6 जुलाई 2026 से 30 सितंबर 2026 तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शनिवार को नटेसर से दोपहर 13.00 बजे खुलेगी। यह ट्रेन राजगीर, नालन्दा, बिहार शरीफ, अस्थावां, शेखपुरा, किउल और जसीडीह में रुकते हुए अगले दिन सुबह 04.30 बजे हावड़ा स्टेशन पहुंचेगी। इन विशेष ट्रेनों के परिचालन से श्रावणी मेले में जाने वाले शिवभक्तों और आम यात्रियों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *