Headlines

सतना में युवक का गला घोंटने की कोशिश:पुरानी रंजिश में साफी से गला दबाया, आईसीयू में भर्ती




सतना के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित कंपनी बाग में रविवार रात पुरानी रंजिश के चलते दो सगे भाइयों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि दोनों ने युवक के साथ मारपीट करने के बाद साफी से उसका गला घोंटने की कोशिश की। घायल युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुरानी रंजिश में हुआ जानलेवा हमला घटना रविवार रात करीब 9 बजे की है। कंपनी बाग निवासी 38 वर्षीय मो. शमशीर खान अपने घर के नीचे खड़े थे। इसी दौरान इमरान और फुर्कान, पिता अरकान, वहां पहुंचे। परिजनों के अनुसार दोनों का शमशीर से पहले से विवाद चल रहा था। आते ही दोनों ने पुरानी रंजिश को लेकर बहस शुरू कर दी, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। मारपीट के बाद साफी से गला दबाने का आरोप परिजनों का आरोप है कि दोनों भाइयों ने शमशीर के साथ बेरहमी से मारपीट की। इसके बाद साफी (गमछा) से उनका गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की। हमले के दौरान शमशीर ने शोर मचाया और खुद को बचाने का प्रयास किया। भाई के पहुंचते ही मौके से भागे आरोपी शमशीर की चीख-पुकार सुनकर उनका छोटा भाई यलगार मौके पर पहुंच गया। उसे आते देख दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद परिवार और आसपास के लोगों ने घायल शमशीर को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद शमशीर की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें आईसीयू में भर्ती कर लिया। डॉक्टर उनकी लगातार निगरानी में उपचार कर रहे हैं। दो दिन पहले भी हुआ था विवाद परिजनों ने बताया कि आरोपी अक्सर उनके घर के सामने मोटरसाइकिल खड़ी कर कैरम खेलते थे। इससे परिवार को आने-जाने में परेशानी होती थी। इसी बात को लेकर करीब दो दिन पहले भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। उस समय भी आरोपियों ने मारपीट की थी और जान से मारने की धमकी दी थी। मौका मिलते ही किया हमला परिजनों का कहना है कि पहले हुए विवाद की रंजिश आरोपियों के मन में थी। रविवार रात मौका मिलते ही उन्होंने शमशीर को घेर लिया और हमला कर दिया। उनका आरोप है कि दोनों की नीयत शमशीर की हत्या करने की थी। पुलिस ने शुरू की जांच घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश भी की जा रही है और जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *