![]()
गुमला सदर प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घाघरा-गुमला सीमांत सड़क पर बाकी नदी पुल के पास यह हादसा हुआ, जिसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। स्थानीय खरका निवासी प्रकाश तिवारी ने बताया कि बाइक पर तीन लोग सवार थे। तेज रफ्तार के कारण बाइक अनियंत्रित होकर पुल के नीचे करीब 25 फीट नीचे जा गिरी। सूचना मिलने पर एंबुलेंस से तीनों को गुमला सदर अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया। एक घायल का इलाज जारी है। मृतकों की पहचान बड़काडीह निवासी 25 वर्षीय मंगरा उरांव और 30 वर्षीय चरकु उरांव के रूप में हुई है। घायल युवक 25 वर्षीय सूरज उरांव भी बड़काडीह का रहने वाला है। घटना की जानकारी मिलते ही टोटो थाना के एसआई गफ्फार अंसारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वेतन मिलने पर पार्टी का था प्लान
उन्होंने मामले की छानबीन शुरू कर दी है और दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया है। घायल सूरज उरांव ने पुलिस को बताया कि चरकु गाजीपुर के एक ईंट भट्ठे में काम करता था और उसे हाल ही में वेतन मिला था। तीनों ने मिलकर शराब का सेवन किया था और खरका डेली मार्केट से मछली खरीदने जा रहे थे। सूरज के अनुसार, मंगरा बाइक चला रहा था और उसने अचानक अगला पहिया उठा दिया, जिससे बाइक अनियंत्रित हो गई। किसी ने हेलमेट नहीं पहना था
सूरज ने कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाइक पुल से नीचे जा गिरी। चरकु ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि मंगरा को सदर अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। तीनों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। उनके पहुंचने पर शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। बताया गया है कि दोनों युवक अविवाहित थे।
Source link
पुल से 25 फीट नीचे गिरी बाइक, दो की मौत:एक गंभीर रूप से घायल, पार्टी करने के लिए जा रहे थे मछली खरीदने; रास्ते में हुआ हादसा
