Headlines

BJP ने पीएम के मन की बात सुनी:1281 बूथों पर कार्यकर्ता शामिल हुए, सांसद, विधायक और संगठन पदाधिकारी भी रहे मौजूद




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड का रविवार को कानपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर तक सामूहिक श्रवण किया। भाजपा कानपुर उत्तर जिले के सभी 1281 बूथों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं, गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र में बड़ी स्क्रीन लगाकर प्रधानमंत्री के संबोधन का लाइव प्रसारण किया गया, जिसमें युवा, महिलाएं, छात्र और पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। गोविंद नगर में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं कानपुर क्षेत्र प्रभारी शंकर लाल लोधी, विधान परिषद सदस्य गोविंद नारायण शुक्ला, सांसद रमेश अवस्थी, महापौर प्रमिला पांडे, एमएलसी मानवेंद्र सिंह, सलिल विश्नोई, विधायक सुरेंद्र मैथानी, विधायक नीलिमा कटियार सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे। 1281 बूथों पर कार्यकर्ताओं ने सुनी ‘मन की बात’
भाजपा कानपुर उत्तर जिले में ‘मन की बात’ को बूथ स्तर तक पहुंचाने के लिए विशेष तैयारियां की गई थीं। जिले के सभी 1281 बूथों पर कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का संबोधन सुना। कई स्थानों पर बूथ समितियों के सदस्यों के साथ स्थानीय नागरिकों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। ‘मन की बात’ के क्षेत्रीय संयोजक अनूप अवस्थी ने सीसामऊ विधानसभा के बूथ संख्या 243 पर बूथ समिति के सदस्यों के साथ कार्यक्रम सुना। इसके बाद बूथ समिति की बैठक आयोजित कर स्थानीय स्तर पर हुई गतिविधियों की समीक्षा की गई। वहीं, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने कौशलपुरी के बूथ संख्या 223 पर कार्यकर्ताओं के साथ ‘मन की बात’ सुनी। दक्षिण कानपुर में बूथ बैठक, संगठन मजबूती पर चर्चा
भाजपा कानपुर दक्षिण के महराजपुर विधानसभा क्षेत्र के जरौली मंडल अंतर्गत शक्ति केंद्र हंसपुरम द्वितीय के बूथ संख्या 90 पर भी ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम के बाद बूथ बैठक हुई, जिसमें संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू और जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह मौजूद रहे। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने ‘मन की बात’ में भारतीय संस्कृति और सांस्कृतिक विरासत से जुड़े विषयों के उल्लेख को रेखांकित किया। जिला अध्यक्ष ने कहा कि यह कार्यक्रम समाज और राष्ट्र के प्रति दायित्वों को समझने तथा सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रमों में मंडल अध्यक्ष सुमित कश्यप, शक्ति केंद्र संयोजक सुनील मिश्रा, बूथ अध्यक्ष आरती दुबे, जिला उपाध्यक्ष पवन दीक्षित सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *