Headlines

हिसार में डिग्गी में डूबा इकलौता बेटा, मौत:मां-बहन बचाने कूदीं, खेत में कर रहा था सिचांई; पिता का हो चुका निधन




हिसार जिले के गांव किरतान में रविवार को खेत में बनी पानी की डिग्गी में डूबने से 16 वर्षीय किशोर अंश की मौत हो गई। अंश को डूबता देख उसे बचाने के लिए उसकी बड़ी बहन पूजा, मां और चाचा भी पानी की डिग्गी में कूद गए, लेकिन वे उसे बचा नहीं सके। ग्रामीण युवकों ने करीब 15 मिनट की मशक्कत के बाद अंश को डिग्गी से बाहर निकाला। तब तक वह बेहोश हो चुका था। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार रविवार करीब 3 बजे अंश खेत में बनी पानी की डिग्गी से खेत में सिंचाई का कार्य कर रहा था। ट्रैक्टर सिंचाई के टाइम पानी छोड़ गया था, उसी को चलाने के लिए अंश टैंक के करीब गया तो पांव फिसलने से डिग्गी में गिर गया। डिग्गी पानी से पूरी तरह भरी हुई थी। बचाने के लिए मां-बहन भी कूदी अंश को पानी में डूबता देखकर मौके पर मौजूद उसकी मां, बड़ी बहन पूजा उसे बचाने के लिए डिग्गी में कूद गए। उन्होंने अंश को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन पानी अधिक होने के कारण सफलता नहीं मिली। फिर उसके चाचा ने पानी में छलांग लगा दी और उसकी मां बहन को बाहर निकाला। हादसे की सूचना मिलने पर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। गांव के युवकों ने डिग्गी में उतरकर करीब 15 मिनट की मशक्कत के बाद अंश को बाहर निकाला। तब तक वह बेहोश हो चुका था। परिवार का इकलौता बेटा, पिता की हो चुकी मौत परिजन उसे तुरंत हिसार के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंश अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसके पिता फूल कुमार की पहले सड़क हादसे में मौत हो चुकी थी। पिता की मौत के बाद अंश ही परिवार का इकलौता चिराग था और खेती के काम में परिवार का हाथ बंटाता था। बेटे की मौत से मां और बड़ी बहन पूजा सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे की सूचना मिलने पर बालसमंद चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले में इत्तफाकिया कार्रवाई की। परिजनों ने आवश्यक कार्रवाई के बाद अंश का अंतिम संस्कार कर दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *