![]()
जालोर में पुलिस ने करीब ढाई घंटे में किडनैप हुए 6 साल के बच्चे को ढूंढा निकाला। पुलिस ने दस से अधिक सीसीटीवी कैमरें खंगाल कर बच्चे तक पहुंची। जहां बच्चा सुरक्षित मिला। घटना मंगलवार सुबह 9.40 की है। मामला जालोर कोतवाली थाने क्षेत्र के ग्रोवपथ रोड़ का मामला है। एक अज्ञात बाइक सवार युवक बच्चे को किडनैप करके ले गया था। पुलिस ने 10 सीसीटीवी की सहायता से बच्चे को ढूंढ निकाला। बच्चा स्कूल में अपने बडे़ भाई के साथ पढ़ते हुए मिला था। स्कूल में पढ़ता हुआ मिला बच्चा प्रत्यक्षदशी पड़ोसी रिंकु कुमारी ने बताया- जालोर के बड़ी बोल के बाहर ग्रोवपथ रोड़ पर स्कूल जाने के लिए तैयार होकर खड़े 6 साल का कुंज कुमार पुत्र उत्तम कुमार लोहार को कोई अज्ञात बाइक सवार किडनैप करके ले गया। लोगों ने देखा तो घर पर बच्चे की मां डिम्पल देवी को सूचना दी गई। जिसकी सूचना पर पहुंची कोतवाली थाने से एसआई पन्नालाल, एएसआई किशनाराम, रामु विश्नोई, कॉनिस्टेबल ओम, महेश व महिला काॅन्स्टेबल गंगा कंवर समेत पुलिस जाब्ता ने माता-पिता की सूचना पर जांच शुरू की। आसपास की दुकानों और घरों में लगे करीब 10 सीसीटीवी कैंमरों खंगाले गए। सीसीटीवी में एक युवक बाइक पर बच्चे को बैठाकर लालपोल की ओर ले जाता हुआ दिखाई दिया। जिसकी तलाश करते हुए पुलिस करीब ढ़ाई घटें बाद जालोर के सिरे मंदिर रोड़ पर स्थित आदर्श स्कूल पहुंची। जहां बच्चा स्कूल में बड़े भाई के पास पढ़ाई करते हुए मिला। पुलिस बच्चे को स्कूल तक छोड़ने वाले बाइक चालक की तलाश कर रही हैं। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की सहायता से ढूंढकर निकाला पिता उत्तम कुमार ने बताया- बड़ा बेटा सिरे मंदिर रोड़ पर आदर्श स्कूल में पड़ता है। छोटा कुंज भीनमाल रोड़ पर आदर्श स्कूल में पड़ता हैं। वह बच्चे को प्रतिदिन जालोर के भीनमाल रोड़ पर स्थित आदर्श स्कूल में छोड़ने के लिए जाता हैं, लेकिन आज बच्चे ने सिरे मंदिर रोड़ पर स्थित बड़ी आदर्श स्कूल जाने के लिए जिद कर रहा था और मैं लेट हो रहा था। ऐसे में मैं पत्नी को बच्चे को टैक्सी से स्कूल भेजने की बात बोलकर चला गया। कुछ देर बाद कोई अज्ञात युवक बाइक लेकर आया और बच्चे को बाइक पर बैठाकर स्कूल छोड़कर चला गया। इसकी मुझे जानकारी नहीं हैं। बड़े भाई ने जब छोटे भाई को स्कूल परिसर में खड़ा देखा तो उसने अपने पास बैठा लिया। उसने सोचा कि पिताजी छोड़कर चले गए होगे। हालांकि पुलिस की तत्परता ने बच्चे को ढूंढ कर पिता को सौंप दिया। अभय कमांड के कैमरे खराब मिले घटना के दौरान पुलिस को बड़ी पोल के बाहर लगे अभय कमाण्ड के सीसीटीवी खराब होने से बच्चे को स्कूल में छोड़ने वालों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई हैं। हालांकि पुलिस निजी सीसीटीवी खंगाल कर बच्चे तक पहुंची और छोड़ने वाले युवक की तलाश कर रही हैं।
Source link
घर के बाहर से 6 साल के बच्चे का किडनैप:ढाई घंटे बाद स्कूल में पढ़ता हुआ मिला, पुलिस ने 10 CCTV कैमरों की सहायता से ढूंढा
