![]()
भीलवाड़ा में मंगलवार दोपहर बाद मौसम अचानक बदल गया। आसमान में घने काले बादल छाए और कुछ ही देर में पहले रिमझिम फुहार शुरू हुई, फिर तेज झमाझम बारिश होने लगी। पिछले लंबे समय से शहरवासियों को अच्छी बारिश का इंतजार था। तेज बारिश के बाद शहर की सड़कों पर पानी बहने लगा और लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। तेज उमस के बीच अच्छी बारिश का इंतजार पिछले सप्ताह बारिश का अलर्ट जारी होने के बावजूद शहर में अच्छी बारिश नहीं हुई थी। इसके चलते लगातार उमस और गर्मी बनी हुई थी। दिनभर तेज उमस से परेशान शहरवासी एक अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे थे। मौसम विभाग की ओर से लगातार बारिश का अलर्ट भी जारी किया जा रहा था। इसके बावजूद शहर में बारिश नहीं होने से लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा था। पिछले सप्ताह शहर में सिर्फ एक दिन हुई बारिश जिले और आसपास के इलाकों में बारिश हुई है, लेकिन भीलवाड़ा शहर में पिछले दिनों बारिश का मौसम बनता रहा और बादल आने के बाद हवाएं चलती थीं, लेकिन बारिश नहीं होती थी। कभी मामूली बूंदाबांदी हुई, जिससे शहर की सड़कें गीली जरूर हुईं, लेकिन इसके बाद फिर उमस बढ़ जाती थी और जनजीवन गर्मी से परेशान रहा। सुबह से बनी रही धूप-छांव और बादलों की आवाजाही मंगलवार को जिलेभर के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया था। सुबह से ही कभी धूप तो कभी बादल छाए रहने की स्थिति बनी हुई थी। दिन में तेज उमस के बाद दोपहर में अचानक मौसम ने करवट ली। आसमान में घने काले बादल छा गए। इसके बाद पहले रिमझिम बारिश शुरू हुई और कुछ ही देर में तेज झमाझम बारिश होने लगी। तेज बारिश से सड़कों पर बहा पानी तेज बारिश के कारण शहर की सड़कों पर पानी बहने लगा। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और शहरवासियों को गर्मी और उमस से राहत मिली। लंबे समय से अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे लोगों के लिए मंगलवार की बारिश राहत लेकर आई। इस सप्ताह भी बारिश का यलो अलर्ट मौसम विभाग के मुताबिक इस सप्ताह भीलवाड़ा शहर सहित जिलेभर में मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। आसमान में बादल छाए रहेंगे और हवाएं चलेंगी। मौसम में इस बदलाव से तापमान में भी गिरावट होगी। इससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है।
Source link
भीलवाड़ा में अगले सात दिन बारिश का अलर्ट:दोपहर बाद हुई तेज बारिश, सड़कों पर भरा पानी
