Headlines

बकोरी तिराहा पर ग्रामीणों ने चक्का जाम किया:क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर नेशनल हाईवे रोका , तीन घंटे बाद खुला रास्ता




मंडला जिले में मंगलवार को ग्रामीणों ने क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर नेशनल हाईवे-543 (मंडला-डिंडोरी मार्ग) पर चक्काजाम कर दिया। ग्राम पंचायत पोड़ी के बकोरी तिराहा पर करीब तीन घंटे तक चले प्रदर्शन के कारण हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। अधिकारियों के आश्वासन के बाद आंदोलन समाप्त हुआ। देखिए 3 तस्वीरें… पूर्व राज्यमंत्री समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे सुबह करीब 11:30 बजे शुरू हुए प्रदर्शन में पूर्व राज्यमंत्री देवेंद्र तेकाम सहित पोड़ी, सिंगारपुर, झालपानी और आसपास के गांवों के ग्रामीण शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि वे लंबे समय से अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों के पास जा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। बिजली, स्कूल और पेयजल की समस्याएं उठाईं ग्रामीणों ने बताया कि पोड़ी क्षेत्र में रात के समय बिजली विभाग का लाइनमैन उपलब्ध नहीं रहता, जिससे फॉल्ट होने पर बिजली बहाल होने में काफी समय लग जाता है। उन्होंने बालक माध्यमिक विद्यालय पोड़ी के भवन निर्माण, नर्मदा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पोड़ी लिंगा में बाउंड्री वॉल और छात्राओं के लिए शौचालय निर्माण की मांग भी की। इसके अलावा पोड़ी माल और पोड़ी रैयत में नलकूपों की मरम्मत सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग रखी। तीन घंटे बाद समाप्त हुआ चक्काजाम चक्काजाम की सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ पीएचई विभाग के अधिकारी मनोज भास्कर, जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त और विद्युत विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से चर्चा कर समस्याओं के शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया। इसके बाद करीब तीन घंटे से अधिक समय तक चला चक्काजाम समाप्त हुआ और नेशनल हाईवे-543 पर यातायात सामान्य हो गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *