शामली लूटकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार:बाल अपचारी भी पुलिस अभिरक्षा में, 6 हजार रुपए बरामद




शामली पुलिस ने हिरणवाड़ा-कैड़ी मार्ग पर हुई लूट की वारदात का खुलासा करते हुए फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने एक बाल अपचारी को भी अभिरक्षा में लिया है। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई 6,000 रुपए की नकदी बरामद की गई है। शामली के थाना बाबरी क्षेत्र में हिरणवाड़ा-कैड़ी मार्ग पर हुई लूट के मामले में पुलिस ने आरोपी हसीन को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक बाल अपचारी को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस के अनुसार, 25 जुलाई 2026 को ग्राम कैड़ी निवासी जुनैब पुत्र इस्लाम ने थाना बाबरी में तहरीर देकर बताया था कि हिरणवाड़ा से कैड़ी जाने वाले मार्ग पर बुलेट मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने उसका मोबाइल फोन और नकदी लूट ली थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। मामले के खुलासे के दौरान पुलिस ने 26 जुलाई को समीर और सयान उर्फ मोटा को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद से फरार आरोपियों की तलाश की जा रही थी। मंगलवार को थाना बाबरी पुलिस ने वांछित आरोपी हसीन पुत्र महमूद निवासी ग्राम जोगिया खेड़ा, थाना फुगाना, जनपद मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार कर लिया। इसी अभियान के दौरान एक बाल अपचारी को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी हसीन के कब्जे से लूटी गई 6,000 रुपए की नकदी बरामद की है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *