Headlines

दयाकोर में आयुष मित्र, सखी का प्रशिक्षण शिविर:ग्रामीणों, छात्रों को ब्लड प्रेशर, शुगर की जांच करना सिखाया




आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना के तहत ग्राम पंचायत दयाकोर में आयुष मित्र एवं आयुष सखी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं को ब्लड प्रेशर, शुगर जैसी बीमारियों की जांच और उपचार के तरीके सिखाए गए। आयुष्मान आरोग्य मंदिर दयाकोर के चिकित्सा प्रभारी डॉ. भगवान सिंह राजपुरोहित ने बताया कि इस योजना में आयुष मित्र एवं आयुष सखी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। खून की कमी, शुगर, ब्लड प्रेशर की जांच करना बताया प्रशिक्षण के दौरान दिनचर्या, ऋतुचर्या और रात्रिचर्या के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई। आरोग्य मित्र और आरोग्य सखी को प्रशिक्षित करने के लिए डॉ. सुखराम चौधरी (देचू) और डॉ. कमल पालीवाल (खियासरिया) को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। उन्होंने खून की कमी, शुगर, ब्लड प्रेशर, गर्भवती और प्रसूता की जांच और कैंसर जैसी बीमारियों के बारे में बताया, साथ ही उनकी जांच और उपचार के तरीकों पर भी प्रकाश डाला। डॉ. भगवान सिंह ने बताया कि रसोई घर से लेकर उद्यान तक पाई जाने वाली औषधियों का ऋतु और काल के अनुसार सेवन करने से शरीर स्वस्थ रहता है। शिविर में बरसाती मौसम में होने वाली बीमारियों जैसे डेंगू, मलेरिया, वमन और अतिसार से बचाव के तरीके भी सिखाए गए। बच्चों को नशे और तंबाकू के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। उच्च रक्तचाप और मधुमेह की जांच प्रायोगिक रूप से करके दिखाई गई। 45 आरोग्य मित्र, 32 आरोग्य सखी का चयन किया इस कार्यक्रम में कुल 45 आरोग्य मित्र और 32 आरोग्य सखी का चयन किया गया। योजना के जिला प्रभारी डॉ. मुकेश सुथार (फलोदी) और आयुष्मान आदर्श ग्रामीण योजना के सहायक नोडल अधिकारी डॉ. कमल पालीवाल ने बताया कि इस योजना के तहत निर्धारित 18 लक्ष्यों को शत-प्रतिशत प्राप्त करने वाली ग्राम पंचायत को 11 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान है। इस दौरान सरपंच मांगीलाल सुथार, ग्राम सेवक जगदीश कड़वासरा, वरिष्ठ आयुर्वेद कंपाउंडर नरेंद्र जोशी, चुन्नीलाल सोनी, बंसीलाल चौहान, पूनम चंद पालीवाल, स्वरूप चंद पालीवाल, सुमेर सिंह, राजूराम दर्जी, आशा, भंवरी और लीला देवी, शोभा सहित कई लोगों ने सहयोग किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *