Headlines

समालखा में गाड़ी में डालकर युवक से मारपीट:आई-20 में सवार होकर मिलने के लिए आए, चलती कार से फेंका, चार दोस्त अरेस्ट




पानीपत जिले में बापौली पुलिस ने खोजकीपुर कलां निवासी एक युवक को बंधक बनाकर लाठी-डंडों से मारपीट करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गेझा, मेरठ (यूपी) निवासी केतन (जो वर्तमान में झट्टीपुर में रहता है), गेझा, मेरठ (यूपी) निवासी हेमंत, और झट्टीपुर निवासी सौरव व विरेन के रूप में हुई है। थाना बापौली प्रभारी सब इंस्पेक्टर पवन ने बताया कि खोजकीपुर कलां निवासी सागर ने पुलिस को दी शिकायत के अनुसार, 24 जुलाई की अल सुबह झट्टीपुर निवासी उसके दोस्त केतन शर्मा और सौरव रुहल उससे मिलने गांव आ रहे थे। सागर अपने दोस्त हैप्पी के साथ गांव के मंदिर के पास उनका इंतजार कर रहा था। आई-20 कार में सवार होकर आए हमलावर लगभग पांच मिनट बाद एक आई-20 कार वहां आकर रुकी। कार में सवार केतन ने सागर को अपने पास बुलाया। जब सागर और हैप्पी कार के पास गए, तो गले लगाने के बहाने कार की पिछली सीट पर बैठे एक युवक ने खिड़की खोलकर सागर को जबरन अंदर खींच लिया। इसके बाद कार तेजी से भगा ली गई। कार में केतन और सौरव के अलावा तीन अन्य युवक भी सवार थे। उन सभी ने मिलकर कार के अंदर सागर के साथ मारपीट की। आरोपियों ने सागर को एक सुनसान जगह पर ले जाकर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला किया। इस दौरान उन्होंने मारपीट का वीडियो भी बनाया और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। मारपीट के बाद आरोपियों ने सागर को दोबारा गाड़ी में डाला और बैग से पिस्तौल निकालकर उसे गोली मारने की धमकी दी। सागर अपनी गलती पूछता रहा, लेकिन आरोपियों ने उसकी एक न सुनी। चलती कार से फेंक कर हुए फरार मारपीट के बाद, आरोपी सागर को रायमल मतरौली रोड पर कार से नीचे फेंककर फरार हो गए। सागर उठकर पास के खेत में बने एक कमरे के बाहर बेहोशी की हालत में गिर गया। सुबह करीब 8 बजे ग्रामीणों ने उसे देखा और उसके परिजनों को घटना की सूचना दी। इसके बाद परिजनों ने डायल-112 पर सूचना दी।थाना बापौली में सागर की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी
प्रभारी सब इंस्पेक्टर पवन ने बताया कि पुलिस ने गिरफ्तार चारों आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त चार डंडे व एक आई-20 कार बरामद कर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *