Headlines

भोजपुरी एक्ट्रेसेज ने उड़ाया बॉलीवुड अभिनेत्रियों की सर्जरी का मजाक:कहा- हमारा सब कुछ नैचुरल, बॉलीवुड में होते तो बतख जैसे होंठ कराने पड़ते




भोजपुरी एक्ट्रेसेज आम्रपाली दुबे और रानी चटर्जी ने बॉलीवुड अभिनेत्रियों के सर्जरी कराने का मजाक उड़ाया है। वे रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ के सेट पर ये बातें करती नजर आईं। दैनिक भास्कर के पास इस बात बातचीत का अनकट वीडियो पहुंचा है। इसमें रानी चटर्जी, आम्रपाली दुबे और उनकी साथी एक्ट्रेस मेकअप रूम में बैठी नजर आ रही हैं। बातचीत के दौरान जब बोटॉक्स और प्लास्टिक सर्जरी का जिक्र छिड़ा, तो तीनों एक्ट्रेसेस ने बॉलीवुड अभिनेत्रियों पर जमकर तंज कसा। रानी चटर्जी और आम्रपाली दुबे ने दावा किया कि भोजपुरी इंडस्ट्री में सब कुछ 100% नैचुरल है। वहीं बॉलीवुड में काम करने के लिए बोटॉक्स, लिप फिलर्स और दिमाग की सर्जरी तक करानी पड़ती है। ‘हमारा सब असली, बॉलीवुड में होतीं तो बोटॉक्स कराना पड़ता’
सामने आए वीडियो में सेट पर पेडीक्योर और मेकअप कराते हुए एक्ट्रेस ने रानी चटर्जी से पूछा कि उन्होंने कौन सा बोटॉक्स कराया है। इस पर रानी चटर्जी ने हैरानी जताते हुए कहा कि भोजपुरी एक्ट्रेसेस बोटॉक्स कराती हैं क्या। इसके बाद आम्रपाली दुबे ने मुस्कुराते हुए कहा कि उनके यहां सब कुछ नैचुरल है। इस पर रानी चटर्जी ने कहा, “हमारा यह सब माल असली है। मुझे लगता है कि अगर हम लोग बॉलीवुड में होते, तो वहां यह सब करवाना पड़ता। वहां चेहरा बदलने के लिए सर्जरी करानी पड़ती है।” फर्जी एक्सेंट और लिप फिलर्स का उड़ाया मजाक
बातचीत आगे बढ़ी तो साथी एक्ट्रेस ने बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के लिप फिलर्स का मजाक उड़ाते हुए कहा कि वे सर्जरी कराकर अपने होंठ बतख जैसे बना लेती हैं। इस पर आम्रपाली दुबे ने बॉलीवुड स्टार्स के बोलने के तरीके की नकल उतारी। आम्रपाली ने अजीब सा मुंह बनाकर और एक्सेंट बदलते हुए कहा, “हाय गाइज, हाउ आर यू गाइज डूइंग।” यह सुनते ही सेट पर मौजूद सभी लोग जोर-जोर से हंसने लगे। पवन सिंह पूछते कि ये क्या करवा लिया’
वीडियो में आगे एक्ट्रेसेस ने भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह का जिक्र किया। उन्होंने मजाक में कहा कि अगर वे बॉलीवुड वालों की तरह लिप सर्जरी करा लें, तो पवन सिंह का रिएक्शन देखने लायक होगा। साथी एक्ट्रेस ने कहा, “अगर हम ऐसा कुछ करा लें तो पवन जी देखकर बोलेंगे कि यह मुंह पर क्या करवा लिया।” इस पर रानी चटर्जी ने तुरंत हंसते हुए कहा कि अभी पवन जी को वीडियो कॉल करके पूछना चाहिए। इसके बाद तीनों एक्ट्रेसेस जोर-जोर से ठहाके लगाने लगीं। 2 अगस्त से शुरू होगा रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’
यह वायरल वीडियो जल्द ही प्रसारित होने वाले रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ के सेट का है। टीवी पर जल्द ही भोजपुरी का पहला रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ आने वाला है। इस शो में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के बड़े-बड़े दिग्गज और बिहार के बड़े नेता एक साथ नजर आने वाले हैं। यह शो इन बड़े सितारों की असली जिंदगी बिना किसी छिपाव के दिखाएगा। इसमें उनके निजी और प्रोफेशनल जीवन की सच्ची बातें सामने आएंगी। पवन सिंह, निरहुआ और तेज प्रताप यादव एक साथ आएंगे नजर
इस शो में भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह, अभिनेता दिनेश लाल यादव (निरहुआ), आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी और पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव एक साथ नजर आने वाले हैं। शो का प्रसारण 2 अगस्त को जियो हॉटस्टार पर शुरू होगा। वहीं इस शो की मेजबानी मनीषा रानी और कृष्णा अभिषेक करेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *