Headlines

CM के दौरे से पहले पंचकूला में पुलिस अलर्ट:ताऊ देवी लाल स्टेडियम में कल राज्य स्तरीय प्रोग्राम; 400 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा मोर्चा




हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के 29 जुलाई को प्रस्तावित राज्य स्तरीय ग्रुप-डी कर्मचारियों के इंडक्शन कार्यक्रम को लेकर पंचकूला पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। ताऊ देवी लाल स्टेडियम में आयोजित होने वाले इस बड़े सरकारी कार्यक्रम के लिए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को अंतिम रूप दे दिया गया है। कार्यक्रम के दौरान स्टेडियम परिसर और मुख्यमंत्री के निर्धारित रूट पर करीब 400 पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी, जबकि यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान भी लागू किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए सोमवार को पंचकूला की डीसीपी आईपीएस अदिति सिंह ने ताऊ देवी लाल स्टेडियम का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल, वीआईपी मूवमेंट, पार्किंग व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास द्वार, बैरिकेडिंग, सुरक्षा घेरा और ट्रैफिक प्रबंधन की समीक्षा करते हुए पुलिस अधिकारियों व संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सुरक्षा को लेकर बहुस्तरीय इंतजाम मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा के बहुस्तरीय इंतजाम किए गए हैं। स्टेडियम परिसर, वीआईपी एरिया, प्रवेश द्वारों और निर्धारित रूट पर पुलिस बल की विशेष तैनाती रहेगी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की लगातार निगरानी करेंगे। ट्रैफिक के लिए एडवाइजरी जारी पंचकूला पुलिस ने आम नागरिकों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि 29 जुलाई को सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक सेक्टर-3/21 ट्रैफिक लाइट से ताऊ देवी लाल स्टेडियम होते हुए घग्गर पुल तक जाने वाले मार्ग का उपयोग करने से बचें। इस दौरान वाहन चालक वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात सुचारू बना रहे और जाम जैसी स्थिति से बचा जा सके। निरीक्षण के दौरान पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। प्रशासन का कहना है कि सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं और सुरक्षा, यातायात तथा व्यवस्थाओं को लेकर किसी प्रकार की कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *