Headlines

2026 Toyota Hilux Launch India


37 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जापानी ऑटोमेकर कंपनी टोयोटा किर्लोस्कर इंडिया ने आज 28 जुलाई को भारत में अपनी नाइन्थ-जनरेशन हाइलक्स पिकअप ट्रक को लॉन्च कर दिया है। 2026 टोयोटा हाइलक्स की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹31.99 लाख रखी गई है।

कंपनी ने इस नए मॉडल के एक्सटीरियर और केबिन में कई बड़े बदलाव किए हैं, साथ ही इसमें एडवांस टेक्नोलॉजी और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। टोयोटा ने हालांकि, इसमें IMV बॉडी-ऑन-फ्रेम प्लेटफॉर्म और डबल कैब बॉडी स्टाइल को कायम रखा है।

इसके अलावा, नए पिकअप में पहले की तरह ही 2.8L डीजल इंजन मिलेगा, जो 4×4 और 4×2 ऑप्शन के साथ आएगा। इसमें 360-डिग्री कैमरा और ADAS जैसे एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स भी हैं। यह पिकअप ट्रक भारत में मुख्य रूप से इसुजु वी-क्रॉस को टक्कर देगा।

कीमत, वेरिएंट्स और बुकिंग डिटेल्स

2026 टोयोटा हाइलक्स को भारतीय बाजार में तीन वेरिएंट्स में पेश किया गया है।

  • GX 4×2 AT: ₹31.99 लाख
  • GX 4×4 AT: ₹33.69 लाख
  • VX 4×4 AT: ₹36.69 लाख

पुराने मॉडल (जिसकी कीमत ₹28.52 लाख से ₹36 लाख के बीच थी) की तुलना में इसके एंट्री-लेवल बेस वेरिएंट की कीमत ₹3.47 लाख बढ़ गई है, जबकि टॉप-एंड वेरिएंट में केवल ₹69,000 की मामूली बढ़ोतरी की गई है। पूरी तरह नया जनरेशन अपडेट, नए फीचर्स और नया केबिन मिलने के बावजूद टॉप मॉडल में कीमत का अंतर काफी कम रखा गया है। यह कार अब टोयोटा की आधिकारिक डीलरशिप्स पर उपलब्ध है।

एक्सटीरियर डिजाइन और 6 कलर ऑप्शंस

  • फ्रंट प्रोफाइल: नई हाइलक्स का फ्रंट लुक काफी बोल्ड और मस्कुलर है। इसमें पतली स्लिम LED हेडलाइट्स, हनीकॉम्ब-पैटर्न ग्रिल और टोयोटा लोगो की जगह बड़े अक्षरों में लिखा हुआ ‘TOYOTA’ लेटरिंग मिलता है। बंपर के निचले हिस्से में दो चौकोर ब्लैक एयर इनटेक्स, सिल्वर स्किड प्लेट और दो LED फॉग लैंप्स दिए गए हैं।
  • साइड प्रोफाइल: साइड में नए 18-इंच के अलॉय व्हील्स, रोल बार्स, व्हील आर्च पर ब्लैक क्लैडिंग और गाड़ी में आसानी से चढ़ने-उतरने के लिए साइड फुटबोर्ड दिया गया है।
  • रियर प्रोफाइल: पीछे की तरफ C-शेप DRL सिग्नेचर वाली वर्टिकली स्टैक्ड LED टेल-लाइट्स, टेलगेट पर बड़ा ‘TOYOTA’ नेमप्लेट और रियर बंपर में इंटीग्रेटेड स्टेप मिलता है, जिससे कार्गो बेड (डैके) में सामान रखना आसान हो जाता है।
  • कलर ऑप्शंस: यह पिकअप ट्रक 6 कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है- सल्फर मैटेलिक, प्लेटिनम पर्ल व्हाइट मैटेलिक, एटीट्यूड ब्लैक, एश, इमोशनल रेड और सुपर व्हाइट।

प्रीमियम इंटीरियर और नए फीचर्स

केबिन के अंदर पूरी तरह से नया डैशबोर्ड दिया गया है। इसमें सॉफ्ट-टच लेदरेट और हार्ड प्लास्टिक का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे लग्जरी और रफ-एंड-टफ लुक देता है।

  • डैशबोर्ड और स्क्रीन: इंटीरियर में डुअल 12.3-इंच डिस्प्ले मिलते हैं—एक डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले (जिसमें 4 डिजाइन थीम्स हैं) और दूसरा 12.3-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, जो टोयोटा स्मार्ट कनेक्ट (Toyota Smart Connect) पर चलता है।
  • स्टीरियरिंग व कंट्रोल्स: इसमें ‘TOYOTA’ लेटरिंग वाला नया 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। क्लाइमेट कंट्रोल और 4-व्हील-ड्राइव (4WD) सेटिंग्स के लिए अभी भी फिजिकल बटन्स रखे गए हैं।
  • कंफर्ट फीचर्स: इसमें वायरलेस ऐपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो, वेंटिलेटेड और पावर्ड फ्रंट सीट्स, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जर, कनेक्टेड कार टेक, ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट्स और मल्टीपल टेरेन मोड्स मिलते हैं।

इंजन परफॉर्मेंस और गियरबॉक्स

  • इंजन: 2026 हाइलक्स में पुराना और भरोसेमंद 2.8-लीटर, 4-सिलेंडर डीजल इंजन दिया गया है।
  • पावर और टॉर्क: यह इंजन 204hp की पावर और 500Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है।
  • गियरबॉक्स: इसके साथ 6-स्पीड टॉर्क-कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है।
  • ड्राइव टाइप: यह गाड़ी 4×2 (टू-व्हील ड्राइव) और 4×4 (फोर-व्हील ड्राइव) दोनों ऑप्शंस में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।

एडवांस सेफ्टी फीचर्स

सुरक्षा के मामले में नई हाइलक्स को काफी अपग्रेड किया गया है:

  • ADAS सूट: इसमें एडवांस ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) का सपोर्ट मिलता है।
  • 360-डिग्री कैमरा: तंग जगहों और ऑफ-रोडिंग के दौरान आसानी से पार्क करने के लिए 360-डिग्री कैमरा दिया गया है।
  • अन्य सेफ्टी फीचर्स: इसमें मल्टीपल एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल और हिल-असिस्ट जैसे सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *