Headlines

जबलपुर में देह व्यापार गिरोह का सरगना गिरफ्तार:नौकरी का झांसा देकर बाहर से युवतियों को बुलाकर अनैतिक कार्यों में करते है उपयोग




जबलपुर महिला थाना पुलिस ने शहर में सक्रिय एक अनैतिक देह व्यापार रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के मुख्य आरोपी दीपक धानुक को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह नौकरी का झांसा देकर बाहर के राज्यों और जिलों से महिलाओं को जबलपुर बुलाता था और फिर उनसे जबरन देह व्यापार करवाता था। पश्चिम बंगाल के 24 परगना (वर्तमान निवासी दिल्ली) की 39 वर्षीय पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि उसे काम दिलाने के बहाने जबलपुर बुलाया गया और शहर के विभिन्न होटलों में ठहराकर ग्राहकों के पास जाने के लिए मजबूर किया गया। पीड़िता के अनुसार, मना करने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने देह व्यापार से मिलने वाली रकम का बड़ा हिस्सा खुद रख लिया, जिससे पीड़िता के पास घर वापस लौटने के लिए भी पैसे नहीं थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस और अनैतिक देह व्यापार अधिनियम की विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया। महिला थाना प्रभारी मंजू शर्मा की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी दीपक धानुक (29) निवासी केंट को हिरासत में लिया। आरोपी के कब्जे से जब्त मोबाइल के वॉट्सएप चैट से ग्राहकों को भेजी गई लड़कियों की तस्वीरें और कई अहम सबूत बरामद हुए हैं। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह ग्राहकों से 2,000 रुपये लेता था और पीड़िता को महज 500 रुपये देकर बाकी रकम आपस में बांट लेते थे। आरोपी ने अपने अन्य सहयोगियों अरविंद उर्फ प्रियांशु, रोशनी पटेल और शिवकुमार उर्फ आकाश के साथ मिलकर इस अवैध धंधे को संचालित करने की बात भी स्वीकार की है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों और इस फर्जीवाड़े में लिप्त होटलों की तलाश में पुलिस की छापेमारी लगातार जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *