Headlines

माजीवाला में पुलिस की गाड़ी और कार में टक्कर:ASI समेत चार घायल, नाहटा अस्पताल में चल रहा है इलाज




बालोतरा जिले के माजीवाला गांव के पास मंगलवार को डायल 112 पुलिस वाहन और एक कार के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में पुलिस वाहन में सवार एक सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सहित चार लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और तुरंत राहत कार्य शुरू किया गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए बालोतरा के नाहटा अस्पताल पहुंचाया गया। नाहटा अस्पताल में डॉक्टर्स की ओर से घायलों का उपचार किया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सभी घायलों की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने शुरू की दुर्घटना की जांच घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार अभी तक दुर्घटना के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच के बाद ही टक्कर की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *