Headlines

तारोबा टेस्ट: वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को 90 रन से हराया:: जेडन सील्स ने झटके 5 विकेट; विंडीज सीरीज में 1-0 से आगे




तारोबा (त्रिनिदाद) में खेले गए दो मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को 90 रन से हरा दिया। 211 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की दूसरी पारी 120 रन पर सिमट गई। तेज गेंदबाज जेडन सील्स ने 35 रन देकर 5 विकेट लिए। इस जीत के साथ वेस्टइंडीज ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। वहीं, पाकिस्तान की विदेशी सरजमीं पर यह लगातार आठवीं टेस्ट हार रही। 211 रन के लक्ष्य के सामने ढही पाकिस्तान की बल्लेबाजी चौथे दिन पाकिस्तान को जीत के लिए 211 रन चाहिए थे, लेकिन टीम 40.2 ओवर में 120 रन पर ऑलआउट हो गई। इमाम-उल-हक (8), अजान आवैस (6) और सलमान आगा (0) लंच से पहले ही आउट हो गए। इसके बाद मोहम्मद रिजवान और आमिर जमाल भी बड़ी पारी नहीं खेल सके। सील्स के 5 विकेट, तेज गेंदबाजों ने किया कमाल 23 साल के जेडन सील्स ने 13.2 ओवर में 35 रन देकर 5 विकेट लिए। पाकिस्तान के खिलाफ यह उनका दूसरा फाइव विकेट हॉल रहा। जस्टिन ग्रीव्स ने 2 विकेट लिए, जबकि केमार रोच और शमार जोसेफ को 1-1 विकेट मिला। बाबर आजम का अर्धशतक नहीं बचा सका हार एक छोर पर बाबर आजम टिके रहे और 86 गेंद में नाबाद 52 रन बनाए। यह उनके टेस्ट करियर का 32वां अर्धशतक रहा। उन्होंने आखिरी विकेट के लिए मोहम्मद अब्बास (7) के साथ 36 रन जोड़े, लेकिन टीम को हार से नहीं बचा सके। सील्स ने अब्बास को एलबीडब्ल्यू कर मैच खत्म किया। टूटी उंगली के बावजूद खेले शान मसूद शान मसूद पहली पारी में फील्डिंग के दौरान दाएं हाथ की उंगली फ्रैक्चर करा बैठे थे। चोट के कारण वह नीचे बल्लेबाजी करने उतरे और 6 रन बनाकर आउट हुए। निचले क्रम ने बढ़ाया लक्ष्य वेस्टइंडीज ने चौथे दिन 7 विकेट पर 93 रन से आगे खेलना शुरू किया। शमार जोसेफ (32) और केमार रोच (22) ने आठवें विकेट के लिए 61 रन जोड़कर टीम को 148 रन तक पहुंचाया। इससे पाकिस्तान के सामने 211 रन का लक्ष्य खड़ा हुआ। सर गैरी सोबर्स के 90वें जन्मदिन पर खास जीत यह जीत वेस्टइंडीज के लिए इसलिए भी खास रही क्योंकि इसी दिन महान ऑलराउंडर सर गैरी सोबर्स का 90वां जन्मदिन था। कैरेबियाई टीम ने जीत के साथ उन्हें यादगार तोहफा दिया। इस जीत के बाद वेस्टइंडीज के टेस्ट कप्तान रोस्टन चेस ने अपनी टीम की 90 रन की शानदार जीत को क्रिकेट के महान ऑलराउंडर स्वर्गीय सर गारफील्ड सोबर्स को समर्पित किया है। रोस्टन चेस ने सर गारफील्ड सोबर्स की उम्र और टीम की जीत के अंतर के बीच एक खास संयोग की ओर इशारा करते हुए कहा कि यह जीत सोबर्स के लिए ही बनी थी। 17 जुलाई को दुनिया को अलविदा कह चुके सर गारफील्ड सोबर्स का अगर वे जीवित होते तो यह 90वां जन्मदिन होता और वेस्टइंडीज को जीत भी ठीक 90 रनों के अंतर से ही मिली है। स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… गुलवीर 10,000m रेस में सिल्वर जीतने वाले पहले भारतीय:हरजिंदर को वेटलिफ्टिंग में सिल्वर, बॉक्सिंग में 3 पदक पक्के; कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को 12 मेडल भारतीय खिलाड़ियों ने ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के 5वें दिन 2 सिल्वर मेडल जीत लिए। मंगलवार देर रात गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 10 हजार मीटर की रेस में दूसरा स्थान हासिल किया। वे इस इवेंट में मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बने। पूरी खबर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *