Headlines

पठानकोट में दिव्यांग ई-रिक्शा ड्राइवर से लूट:धमकाकर मोबाइल छीना, रोते हुए मांगा इंसाफ; मन की बात में PM से तारीफ पा चुके राजू




समाजसेवा के जज्बे से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ध्यान खींचने वाले और मन की बात में सराहना पा चुके दिव्यांग ई-रिक्शा ड्राइवर राजू के साथ पठानकोट में लूट हो गई। मंगलवार देर रात स्कूटी सवार एक युवक ने राजू को धमकाकर उसका मोबाइल छीन लिया और फरार हो गया। दो दिन पहले ही ई-रिक्शा की बैटरी चोरी होने के बाद अब मोबाइल छिन जाने से राजू परेशान है। वह रो-रोकर पुलिस से न्याय और मोबाइल की बरामदगी की गुहार लगा रहा है, जिसमें उसके महत्वपूर्ण दस्तावेज भी मौजूद हैं। अब पढ़ें क्या है पूर मामला:- ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री कर चुके हैं कार्यों की तारीफ पीड़ित राजू पठानकोट में असहाय और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए जाने जाते हैं। कोरोना काल में उनकी निःस्वार्थ समाजसेवा की सराहना देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने प्रसिद्ध रेडियो कार्यक्रम मन की बात में की थी। प्रधानमंत्री ने राजू से बातचीत कर उनके सेवा भाव और जज्बे की प्रशंसा की थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *