पहली बार IPL की बिजनेस वैल्यू 20 अरब डॉलर पार:पिछले साल से 11.4% ज्यादा, टीमों में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु सबसे कीमती




पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग की बिजनेस वैल्यू 20 अरब डॉलर यानी करीब 2 लाख करोड़ रुपए हो गई है। यह जानकारी अमेरिकी इन्वेस्टमेंट बैंक डाउलिहान लोकी की बुधवार को जारी 2026 IPL ब्रांड वैल्यूएशन स्टडी में सामने आई है। स्टडी के मुताबिक पिछले दो सीजन की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम IPL की सबसे कीमती टीम है। RCB की ब्रांड वैल्यू 312 मिलियन डॉलर यानी करीब 3 हजार करोड़ रुपए बताई गई है। लगातार दूसरे साल डबल डिजिट ग्रोथ स्डटी के मुताबिक इस साल IPL की वैल्यू 11.4% बढ़ी है। यह लगातार दूसरा साल है जब IPL ने 10 या इससे ज्यादा प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की है। स्टडी में कहा गया है- 2008 में शुरू हुई यह लीग अब 10 टीमों के साथ दुनिया की सबसे बड़ी टी-20 प्रतियोगिता बन चुकी है। लीग ने ब्रॉडकास्ट रेवेन्यू, स्पॉन्सरशिप, मर्चेंडाइजिंग और फ्रेंचाइजी इन्वेस्टमेंट के जरिए अपना एक मजबूत कमर्शियल मॉडल तैयार किया है।
बेंगलुरु और राजस्थान की टीमें रिकॉर्ड कीमत पर बिकीं इस साल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स में हुए मालिकाना हक के बदलाव ने बड़े निवेशकों के बीच IPL की लोकप्रियता को साबित किया है। मार्च में ब्लैकस्टोन, बोल्ट वेंचर्स, आदित्य बिड़ला ग्रुप और टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप के कंसोर्टियम ने बेंगलुरु फ्रेंचाइजी को रिकॉर्ड 1.78 अरब डॉलर में खरीदने का ऐलान किया था। वहीं, मई में मित्तल परिवार और अदार पूनावाला ने राजस्थान रॉयल्स को 1.65 अरब डॉलर में खरीदने की घोषणा की। हाउलिहान लोकी के डायरेक्टर हर्ष तालीकोटी ने कहा कि फ्रेंचाइजी वैल्यूएशन नई ऊंचाइयों पर है और प्राइवेट कैपिटल की भागीदारी बढ़ी है। RCB के बाद मुंबई, कोलकाता और चेन्नई का नंबर IPL में बेंगलुरु के बाद सबसे ज्यादा ब्रांड वैल्यू मुंबई इंडियंस की है। रिपोर्ट में मुंबई की ब्रांड वैल्यू 264 मिलियन डॉलर बताई गई है। मुंबई ने पिछले साल के मुकाबले 9.1% की ग्रोथ दर्ज की है। तीसरे स्थान पर कोलकाता नाइट राइडर्स है, जिसकी ब्रांड वैल्यू 7.9% बढ़कर 245 मिलियन डॉलर हो गई है। चेन्नई सुपर किंग्स 244 मिलियन डॉलर की ब्रांड वैल्यू के साथ चौथे स्थान पर है, जिसमें साल-दर-साल 3.8 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है। खेल, मीडिया और कंज्यूमर का संगम तालीकोटी ने बताया कि IPL खेल, मीडिया और कंज्यूमर के अवसरों का एक अनूठा संगम है। यह मजबूत रेवेन्यू, अनुशासित लागत संरचना और बढ़ते वैश्विक दर्शकों के दम पर टिका है। ये हालिया सौदे निवेशकों का लीग की लॉन्ग-टर्म वैल्यू पर भरोसा दिखाते हैं। लीग की स्टैंड-अलोन ब्रांड वैल्यू पिछले एक साल में 10.3 फीसदी बढ़कर 4.3 अरब डॉलर हो गई है। मौजूदा चैंपियन बेंगलुरु 312 मिलियन डॉलर की ब्रांड वैल्यू के साथ लीग की सबसे मूल्यवान फ्रेंचाइजी बनी हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *