Headlines

Asian Games 2026: Harmanpreet Singh To Lead Indian Hockey Team In Japan


  • Hindi News
  • Sports
  • Asian Games 2026: Harmanpreet Singh To Lead Indian Hockey Team In Japan

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

हॉकी इंडिया ने बुधवार को जापान के आइची-नागोया में होने वाले 20वें एशियन गेम्स के लिए 20 सदस्यीय भारतीय पुरुष हॉकी टीम की घोषणा कर दी।

यह टूर्नामेंट 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक खेला जाएगा। स्टार डिफेंडर और ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि अनुभवी मिडफील्डर मनप्रीत सिंह भी स्क्वॉड में शामिल हैं। भारतीय टीम डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में उतरेगी। भारत ने 2023 हांगझोउ एशियन गेम्स में हरमनप्रीत की कप्तानी में गोल्ड मेडल जीता था।

पूल-A में भारत के साथ जापान और साउथ कोरिया

टूर्नामेंट में 12 टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें छह-छह टीमों के दो पूल में बांटा गया है। भारत को पूल-A में रखा गया है। इस पूल में भारत के साथ मेजबान जापान, साउथ कोरिया, बांग्लादेश, श्रीलंका और इंडोनेशिया हैं। सभी मुकाबले काकामीगाहारा के गिफू प्रीफेक्चरल ग्रीन स्टेडियम में खेले जाएंगे।

ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई करने का लक्ष्य

टीम चयन पर मुख्य कोच क्रेग फुल्टन ने कहा कि चुनी गई टीम काफी अनुभवी है। उन्होंने कहा कि हम जापान में खेलने की चुनौती के लिए तैयार हैं। इस टूर्नामेंट का विजेता सीधे LA 2028 ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई करेगा और यही टीम और देश के रूप में हमारा मुख्य लक्ष्य है।

हरमनप्रीत बोले- जिम्मेदारी समझकर खेलना होगा

कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने टीम के प्रदर्शन पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि चाहे युवा खिलाड़ी हों या सीनियर, मुझे सभी पर पूरा भरोसा है कि वे मिले मौकों का सही इस्तेमाल करेंगे। हमारा मुख्य लक्ष्य बिना दबाव लिए खेल का आनंद लेना और अपनी जिम्मेदारियों को समझना है।

——————————————————

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

गुलवीर 10,000m रेस में सिल्वर जीतने वाले पहले भारतीय:हरजिंदर को वेटलिफ्टिंग में सिल्वर, बॉक्सिंग में 3 पदक पक्के; कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को 12 मेडल

भारतीय खिलाड़ियों ने ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के 5वें दिन 2 सिल्वर मेडल जीत लिए। मंगलवार देर रात गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 10 हजार मीटर की रेस में दूसरा स्थान हासिल किया। वे इस इवेंट में मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बने। पूरी खबर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *