Headlines

नेहा नर्सिंग होम में ऑपरेशन के बाद टीचर की मौत:परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया, डॉक्टर को चोट लगने पर सुरक्षा बढ़ाई




बक्सर के नेहा नर्सिंग होम में हड्डी के ऑपरेशन के बाद 50 वर्षीय शिक्षक हरिओम कुमार की मौत हो गई। हरिओम महदह के एक सरकारी स्कूल में शिक्षक थे। परिजनों ने हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. महेंद्र प्रसाद पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि ऑपरेशन के बाद हरिओम की तबीयत बिगड़ी और उनकी जान चली गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा शिक्षक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों और समर्थकों ने अस्पताल में हंगामा किया। इस दौरान डॉक्टर महेंद्र प्रसाद को भी चोट लगने की खबर है। पुलिस ने उन्हें सुरक्षा घेरे में बाहर निकाला। सदर एसडीपीओ गौरव पांडेय और नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति संभाली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई होगी। सभी पक्षों से जानकारी जुटा रही पुलिस फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मृतक की मौत ऑपरेशन के बाद किन परिस्थितियों में हुई और इलाज में किसी तरह की चिकित्सकीय लापरवाही हुई या नहीं, इसका स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस सभी पक्षों से जानकारी जुटा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *