Headlines

गुरु पूर्णिमा पर कोटपूतली में गुरुओं का सम्मान:मुख्यमंत्री का संदेश और सम्मान सामग्री भेंट की; विधायक हंसराज पटेल बोले- गुरु का स्थान सर्वोपरि




कोटपूतली-बहरोड़ में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अनुशंसा पर कोटपूतली में गुरुओं का सम्मान किया गया। सीताराम बड़ा मंदिर ट्रस्ट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। इस दौरान गुरु रामानंद दास महाराज का सम्मान कर मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से भेजी गई सम्मान सामग्री और शुभकामना संदेश भेंट किया गया। कार्यक्रम में गुरु रामानंद दास महाराज को मिठाई, वस्त्र और सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। उपजिला कलेक्टर (एसडीएम) योगेश देवल ने मुख्यमंत्री का संदेश पढ़कर सुनाया, जिसकी उपस्थित लोगों ने सराहना की। जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूद समारोह में कोटपूतली विधायक हंसराज पटेल मुख्य अतिथि रहे। उनके साथ अतिरिक्त जिला कलेक्टर (एडीएम) ओ.पी. साहरण, एसडीएम योगेश देवल, तहसीलदार रामधन गुर्जर, पूर्व चेयरमैन महेंद्र सैनी, नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण सैनी सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में मंदिर समिति ने सभी अतिथियों का माला और दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। विधायक हंसराज पटेल और अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओ.पी. साहरण ने सीताराम बड़ा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने मंदिर के विकास और धार्मिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की बात कही। गुरु परंपरा के महत्व पर दिया संदेश अपने संबोधन में विधायक हंसराज पटेल ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोपरि है। गुरु का सम्मान केवल आशीर्वाद प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि भावी पीढ़ियों को भारतीय संस्कृति, संस्कार और आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ने का सशक्त माध्यम भी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *