Headlines

प्रतापगढ़ में तस्कर को शरण देने पर कार्रवाई:अरनोद पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत दबोचा




प्रतापगढ़ में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ के तहत अरनोद थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी फरार मादक पदार्थ तस्कर को शरण देने के आरोप में की गई है। पुलिस ने देवल्दी निवासी मजहर खान को पकड़ा है। तस्करी के आरोपी को घर में दी थी शरण अरनोद थाना अधिकारी शिवलाल मीणा ने बताया-मजहर खान ने मादक पदार्थ तस्करी के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी उस्मान खान को अपने घर में पनाह दी थी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने देवल्दी गांव में दबिश दी। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार आरोपी उस्मान वहां से निकल गया। पुलिस ने आरोपी उस्मान को शरण देने के आरोप में मजहर खान को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस मामले में आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, फरार आरोपी उस्मान के खिलाफ मादक पदार्थ तस्करी के कई मामलों में पहले भी कार्रवाई की जा चुकी है। उसकी मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त से अर्जित संपत्ति को फ्रीज करने की कार्रवाई भी की गई थी। पुलिस अब फरार आरोपी उस्मान की तलाश में जुटी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *