Headlines

बांका में 6 महीने में टूटी PCC सड़क:ग्रामीणों ने गड़बड़ी का आरोप लगा जांच की मांग की, मुखिया बोली- बारिश से धंसी




बांका जिले के रजौन प्रखंड के धौनी-बामदेव पंचायत अंतर्गत मड़नी गांव के वार्ड नंबर 11 में निर्माण के करीब छह माह बाद ही पीसीसी सड़क के क्षतिग्रस्त होने का मामला सामने आया है। सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए दर्जनों ग्रामीणों ने हस्ताक्षरयुक्त आवेदन उप विकास आयुक्त, बांका को देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है। छठे वित्त आयोग की राशि से सड़क का निर्माण ग्रामीणों ने आवेदन में बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में ग्राम पंचायत की ओर से छठे वित्त आयोग की राशि से मड़नी गांव में ट्रांसफार्मर से प्राथमिक विद्यालय तक पीसीसी सड़क का निर्माण कराया गया। इसकी प्राक्कलित राशि 5,19,400 रुपए और मापी पुस्तिका के अनुसार राशि 5,19,331 रुपए बताई गई है। वहीं, नहर तक सड़क निर्माण की दूसरी योजना की प्राक्कलित राशि 8,53,900 रुपए तथा मापी पुस्तिका की राशि 8,53,638 रुपए है। बारिश के कारण कुछ जगह सड़क धंस गई – मुखिया ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण विभागीय नियमों के अनुरूप नहीं कराया गया, जिसके कारण छह माह में ही सड़क टूटने लगी। इससे आवागमन में परेशानी हो रही है। इस संदर्भ में मुखिया अनुपम कुमारी ने आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि बारिश के कारण कुछ जगह सड़क धंस गई है और गिट्टी निकल गई है। साथ ही भारी वाहनों के आवागमन से भी सड़क खराब हुई है।बारिश समाप्त होते ही क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत करा दी जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *