![]()
लाला लाजपत राय (एलएलआरएम) मेडिकल कॉलेज परिसर में बुधवार को एक कर्मचारी की कार में सांप घुसने से अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल कर्मचारियों और आसपास मौजूद लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलने पर छात्र नेता विनीत चपराना भी मौके पर पहुंचे। अस्पताल के ईएमओ डॉ. दिवाकर ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल रेस्क्यू की व्यवस्था कराई। बताया गया कि नगर निगम और वन विभाग को कई बार सूचना दी गई, लेकिन संबंधित टीम के समय पर मौके पर नहीं पहुंचने पर निजी रेस्क्यू करने वालों की मदद लेनी पड़ी। देखिए 2 तस्वीरें- रेस्क्यू अभियान के दौरान आकाश महादेव और वंश प्रधान ने कार में घुसे सांप को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाला। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यदि समय रहते सांप को नहीं पकड़ा जाता और वह किसी कर्मचारी, मरीज या तीमारदार के संपर्क में आ जाता, तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद अस्पताल परिसर में आपातकालीन स्थिति से निपटने की व्यवस्था पर सवाल उठे हैं। लोगों ने मांग की है कि अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थानों पर वन विभाग और संबंधित एजेंसियों की त्वरित उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर तुरंत कार्रवाई हो सके।
Source link
LLRM मेडिकल कॉलेज में कर्मचारी की कार में घुसा सांप:वन विभाग की टीम समय पर नहीं पहुंची ,निजी रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित निकाला
