Headlines

कलेक्टर बोलीं- सीएम हेल्पलाइन की हर शिकायत सुननी होगी:B ग्रेड विभागों के अधिकारियों का एक सप्ताह का वेतन कटेगा; A ग्रेड लाने के निर्देश




मैहर कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी ने सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के जल्द निपटारे के लिए सभी विभागों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने साफ किया कि हर विभाग को अपनी ग्रेडिंग सुधारकर ‘ए’ ग्रेड में आना होगा। कलेक्टर ने चेतावनी दी कि अगर किसी विभाग की ग्रेडिंग ‘बी’ रहती है, तो संबंधित अधिकारियों का एक हफ्ते का वेतन काटा जाएगा। बुधवार को हुई समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन, फार्मर रजिस्ट्री, संबल योजना और विभागीय समन्वय जैसे अहम मुद्दों की समीक्षा की। इस दौरान अपर कलेक्टर संजना जैन, जिला पंचायत सीईओ शैलेंद्र सिंह समेत कई बड़े अधिकारी मौजूद रहे। कलेक्टर ने बताया कि पिछले महीने रीवा संभाग में मैहर जिला ‘बी’ ग्रेड में रहा था, जिसे लेकर यह कड़ा रुख अपनाया गया है। उन्होंने निर्देश दिए कि 50 दिन से पुरानी कोई भी शिकायत लंबित न रहे। 100 दिन से अधिक पुरानी शिकायतों का एक हफ्ते के भीतर निपटारा किया जाए। किसी भी स्तर पर शिकायत ‘नॉट अटेंड’ नहीं रहनी चाहिए। ‘बेस्ट परफॉर्मर’ का सम्मान और नई पहल अच्छा काम करने वाले अफसरों का हौसला बढ़ाने के लिए कलेक्टर ने एक नई पहल की घोषणा की है। अब हर महीने सीएम हेल्पलाइन और विभागीय कामों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले दो विभागों के अधिकारियों को “बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द वीक” से सम्मानित किया जाएगा। ‘मैहर मल्हार’ और ‘जन विश्वास अभियान’ बैठक में दो मुख्य निर्णय भी लिए गए, पहला 1 अगस्त से हर महीने की पहली तारीख को संगीत कॉलेज में शास्त्रीय लोक संगीत कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें सभी सरकारी अफसरों और कर्मचारियों की मौजूदगी अनिवार्य रहेगी। दूसरा- मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत हर शुक्रवार को ग्राम पंचायतों या शहरी वार्डों में शिविर लगाए जाएंगे, जहां अधिकारी मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *